{"_id":"682235f281435c415c02d2ed","slug":"mla-gokul-setia-got-angry-over-the-poor-sanitation-system-of-the-city-reprimanded-cai-sirsa-news-c-128-1-svns1027-137738-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शहर की लचर सफाई व्यवस्था पर भड़के विधायक गोकुल सेतिया, सीएआई को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शहर की लचर सफाई व्यवस्था पर भड़के विधायक गोकुल सेतिया, सीएआई को लगाई फटकार
Mon, 12 May 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 12 May 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
डीसी पार्क के बाहर फैली गंदगी। स्रोत : सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद की ओर से शहर की सफाई का जिम्मा एजेंसी को देने के बाद स्थिति और बदतर हो गई है। सफाई व्यवस्था की लापरवाही से खफा विधायक गोकुल सेतिया ने रविवार को सीएआई अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।
विधायक ने डीसी व जैन पार्क के बाहर फैली गंदगी लाइव वीडियो के माध्यम से अधिकारियों को दिखाई। उन्होंने पार्क के बाहर पार्किंग क्षेत्र की दुर्दशा पर नाराजगी जताई, जहां चारों ओर गंदगी फैली थी। गंदगी की इस हालत को देख विधायक ने मौके पर ही एजेंसी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
स्थानीय निवासियों ने विधायक को बुलाया
डीसी जैन पार्क के आसपास रहने वाले लोगों ने सफाई न होने की शिकायतें करते हुए विधायक से हस्तक्षेप की मांग की थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो पार्क में सफाई होती है और न ही पार्किंग क्षेत्र में। बेसहारा पशुओं और तेज हवा के कारण कचरा पूरे क्षेत्र में फैल जाता है, जिससे लोगों का रहना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
एजेंसी पर कार्रवाई के निर्देश, लग सकता है जुर्माना
विधायक सेतिया ने साफ शब्दों में कहा कि यदि एजेंसी ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि एजेंसी से तुरंत सफाई करवाई जाए और लापरवाही पर जुर्माना लगाया जाए।
-- -
कोट्स
एजेंसी को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि पार्कों और उनके आसपास की सफाई प्राथमिकता से करें। जहां से भी शिकायत मिलेगी, वहां कार्रवाई तय है।
जयवीर सिंह, सीएआई, नगर परिषद