{"_id":"58485b3b4f1c1b732a447c55","slug":"misconduct-on-force-pistol-kidnapped-woman-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर पिस्तौल के बल पर किया युवती से दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कर पिस्तौल के बल पर किया युवती से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जगमालवाली क्षेत्र में युवती का पिस्तौल के बल पर अपहरण करके एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाने के बाद उसका बयान दर्ज आरोपी के खिलाफ जबरन घर में घुसने, अपहरण, बलात्कार, धमकी देने और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में 26 वर्षीय विवाहित युवती ने बताया कि दो दिसंबर की रात उसका पति खेत में पानी लगाने गया हुआ था। रात करीब साढ़े 11 बजे जगवालवाली निवासी राजवीर जबरन उसके घर में घुस आया। उसके हाथ में पिस्तौल थी। राजवीर ने उसे उस पर पिस्तौल तानकर धमकी दी कि अगर मुंह से आवाज निकाली तो गोली मार दूंगा। इसके बाद वह उसे जबरदस्ती घर से उठाकर दूर सुनसान जगह पर ले गया। यहां उसने उसके साथ बलात्कार किया। सुबह उसने पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार वाले उसे पुलिस थाने ले आए। जांच अधिकारी सुशीला का कहना है कि युवती के बयान पर आरोपी राजवीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कलमबद्ध करवाए गए। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्त में लिया जाएगा।
विज्ञापन