{"_id":"66f522936e5f87e54b0698fa","slug":"minor-son-turned-out-to-be-murderer-of-his-parents-in-sirsa-when-he-stopped-from-talking-to-girl-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: नाबालिग बेटा ही निकला मां-बाप का हत्यारा, किसी युवती से बात करने पर रोका तो किया दोनों का मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: नाबालिग बेटा ही निकला मां-बाप का हत्यारा, किसी युवती से बात करने पर रोका तो किया दोनों का मर्डर
Thu, 26 Sep 2024 02:30 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 26 Sep 2024 02:30 PM IST
सार
डबवाली सदर थाना प्रभारी ब्रहमप्रकाश ने बताया कि इस मामले की पुख्ता जांच की जा रही है। पुलिस की पांच टीमें मामले का भंडाफोड़ करने में जुटी है। मृतकों का बेटा अभी नाबालिग है और उससे भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक जसवंत सिंह व उसकी पत्नी मलकीत कौर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिरसा के डबवाली के गांव गिदड़खेड़ा में दंपति की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दंपति के बेटे ने इस बात से नाराज होकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी, क्योंकि पिता ने उसे किसी युवती से बात करने से रोक दिया था और उसका मोबाइल भी ले लिया था।
विज्ञापन
ज्ञात रहे कि बुधवार की अलसुबह गांव गिदड़खेड़ा में जसवंत सिंह व उसकी पत्नी मलकीत कौर का 90 फीसदी जला हुआ शव मिला था। मृतकों के बेटे ने सुबह 4 बजे साथ ही रहने वाले अपने ताऊ रामसिंह के घर जाकर बताया कि उनके घर में दो लोग घुसे हैं और एक ने उस पर हमला करने का प्रयास किया है। पुलिस के गले मृतकों के बेटे की बात सही नहीं जा रही थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला किसी लड़की का निकला। हालांकि पुलिस ने अभी तक मृतक के बेटे की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है और ना ही उसे अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
डबवाली सदर थाना प्रभारी ब्रहमप्रकाश ने बताया कि इस मामले की पुख्ता जांच की जा रही है। पुलिस की पांच टीमें मामले का भंडाफोड़ करने में जुटी है। मृतकों का बेटा अभी नाबालिग है और उससे भी पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक तौर पर यही बात सामने आ रही है कि किसी युवती को लेकर नाबालिग ने अपने माता-पिता की हत्या की है, लेकिन पुलिस हर पहलू को जोड़कर काम कर रही है। इस मामले में अन्य लोग भी हो सकते हैं।
विज्ञापन