{"_id":"666a152b3ecddd3dbd09ab17","slug":"minor-accused-family-members-of-forced-marriage-case-registered-sirsa-news-c-128-1-sir1002-121019-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नाबालिग ने परिजनों पर लगाया जबरन विवाह कराने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नाबालिग ने परिजनों पर लगाया जबरन विवाह कराने का आरोप, केस दर्ज
Thu, 13 Jun 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
सिरसा-रोड़ी। पंजाब के फाजिल्का जिले से भागकर आई नाबालिग लड़की ने अपने माता-पिता व चाचा पर उसका विवाह उम्रदराज व्यक्ति से करवाने का आरोप लगाया है। नाबालिग को जब इसका पता चला तो वह घर से भागकर रोड़ी के गांव कुरंगावाली में अपने रिश्तेदारों के घर आ गई। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग की शिकायत पर उसके पिता, मां व चाचा पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में साढ़े 16 साल की नाबालिग ने बताया कि वह सात बहनें और दो भाई हैं। उसके माता-पिता व चाचा उसे उसकी उम्र से दोगुनी उम्र से भी अधिक व्यक्ति के साथ शादी करवाना चाहते थे। वह लोग उसे उक्त व्यक्ति को एक तरह से बेचना चाहते थे। जिस व्यक्ति से उसका विवाह करवाने का प्रयास किया जा रहा था, वह अधेड़ उम्र का था। जब उसे पता चला तो वह 12 मई को अपने घर से भागकर रोड़ी के गांव कुरंगावाली में अपने रिश्तेदारों के घर आ गई। जबसे वह यहां पर आई है, उसे वापस लाने के लिए परिजन दबाव बना रहे हैं और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग की काउंसिलिंग करवाई गई और उसके बयान के आधार पर उसके पिता, माता व चाचा के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल नाबालिग लड़की को उद्धव आवास अबोहर में रखा गया है।
विज्ञापन
नाबालिग लड़की ने शिकायत दी थी कि उसके माता-पिता जबरन उसका विवाह करवाना चाहते हैं और जब वह घर से भागकर अपने रिश्तेदारों के घर आई तो उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इस मामले में नाबालिग के बयानों पर उसके पिता, मां व चाचा के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी गई है।
सुरेश राणा, थाना प्रभारी, रोड़ी।