{"_id":"5e1c8db28ebc3e87f253aa50","slug":"minister-ranjeet-singh-sirsa-news-rtk537070669","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानियां ही नहीं सभी हलके मेरे, सभी का होगा विकास: चौ. रणजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानियां ही नहीं सभी हलके मेरे, सभी का होगा विकास: चौ. रणजीत सिंह
विज्ञापन
minister ranjeet singh
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री चौ. रणजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब गुजरे जमाने की बात हो गई है, आने वाला समय भाजपा का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास कार्यों व नागरिक हित में कई आयाम छूए हैं और विदेशों में भी भारत का ढंका बजा है। बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह सोमवार को जिला के गांव रोड़ी में रविवार को दोपहर बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं और आने वाले 5 वर्षों में विकास के मामले में और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रानियां अकेला नहीं सभी हलके मेरे हैं और सभी का विकास होगा। उन्होंने आमजन को विश्वास दिलाया कि उनके महकमे के अलावा दूसरे विभागों से होने वाले विकास कार्य भी जल्द ही पूरे करवाए जाएंगे।
बिजली मंत्री ने कहा कि जिला में विकासात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इसके साथ-साथ हलके में बिजली समस्या के अलावा नहरी पानी, पीने के पानी, सड़कों से संबंधित मांगों को भी संबंधित मंत्री से बातचीत करके पूरी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल तक विकास कार्यों दोगुनी तेजी से होंगे और हलके के साथ-साथ पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह आज भी पहले वाला ही रणजीत है, मेरे दरवाजे 24 घंटे आपके लिए खुले हैं। उन्होंने कहा कि जिला में नशा एक बहुत बड़ी समस्या है और यह युवाओं को गलत दिशा में ले जा रहा है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा इसमें किसी भी तरह की कोताही व लापरवाही को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे जिला को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर बिजली मंत्री ग्रामीणों की समस्याएं सुनी अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर बिजली मंत्री के पुत्र गगनदीप सिंह व पौत्र सूर्य प्रकाश, पूर्व सरपंच रोड़ी सुभाष जिंदल, सरदार तरसेम सिंह रोड़ी, नाजर सिंह, अवतार सिंह सुरतिया, बुटा सिंह सुखचैन, बंता सिंह, हरबंश सिंह मत्तड़, शेेर सिंह व डॉ. तेजा राम गोयल मौजूद थे।