फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mid-day meal workers demonstrated for their demands, submitted memorandum

Sirsa News: मिड-डे मील वर्कर्स ने मांगों के लिए किया प्रर्दशन, सौंपा ज्ञापन

Wed, 05 Feb 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 05 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers demonstrated for their demands, submitted memorandum
विभाग के उच्च अ​​धिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मिड-डे मील वर्कर्स।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मिड-डे-मील वर्कर्स ने बुधवार को बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में लंबित मांगों को लेकर प्रर्दशन किया। जिला प्रधान राज रानी ने बताया कि सरकार बार बार वर्कर्स को आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मिड-डे-मील वर्कर्स कई महीनों से अपनी मांगों को लेकर प्रर्दशन करती आ रही हैं।

बार-बार सरकार उनको झूठा आश्वासन देने के सिवा कुछ नहीं कर रही है। उनको मिलने वाला मानदेय बहुत ही कम है, जिससे उनका घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्कर्स को सरकार की ओर से वर्दी व अन्य सामान के लिए जो रुपये दिए जाते हैं, वह महंगाई के दौर में बहुत कम है। इसके चलते बुधवार को सभी वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगों को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


ये हैं मांगें :

- मिड डे मील वर्कर्स का वेतन 26000 रुपये हो।

- मानदेय 12 महीने मिले व वर्कर्स के सीधे खाते में आएं।

- बकाया मानदेय व मानदेय से काटे गए रुपयों का तुरंत भुगतान हो।

- रुपये सेवानिवृत्त होने पर वर्कर्स को दो लाख लाभ दिया जाए, सेवानिवृत्ति की उम्र 65 साल की जाए।
- वर्दी भत्ता एक वर्ष में कम से कम 2000 रुपये हो, बकाया भुगतान किया जाए।

- मिड डे मील वर्कर की दुर्घटना में घायल होने पर इलाज की व्यवस्था की जाए।

- सभी मिड डे मील वर्कर्स के आयुष्मान कार्ड बने। उनसे शुल्क न लिया जाए।

- जिन वर्कर्स को हटाया जा रहा है, उन्हें काम पर वापस लिया जाए।

- मिड डे मील कुक को महीने में दो अवकाश मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed