फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Memorandum submitted to SDM demanding action against those leaking recruitment papers

भर्ती पेपर लीक करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to SDM demanding action against those leaking recruitment papers
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते विधायक अमित सिहाग। - फोटो : Sirsa
डबवाली। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा लीक होने के विरोध में डबवाली के विधायक अमित सिहाग ने शुक्रवार को एसडीएम राजेश पूनिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। विधायक ने पेपर लीक करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से सिहाग ने कहा कि बार-बार पेपर लीक होने से जहां प्रतिभागियों का समय एवं आर्थिक नुकसान हो रहा है, वहीं उन्हें मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि 7 अगस्त को कांस्टेबल की परीक्षा लीक हुई। वहीं उससे पूर्व ग्राम सचिव और पटवारियों की भर्ती परीक्षा कई वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक संपन्न नहीं हो पाई है। विधायक ने पेपर लीक प्रकरण के दोषियों पर कानूनी कार्रवाई कर सजा दिलवाने और बार बार पेपर रद्द होने के कारण जिन प्रतिभागियों की उम्र सीमा निकल चुकी है उनके लिए भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में आयु सीमा में विशेष छूट देने की मांग की है। इस अवसर पर विक्की प्रधान, शगनदीप, अमन भारद्वाज, सौरभ सहारण, कोमल, धर्मपाल, भूपेंद्र शर्मा, रुपिंद्र सिंह व पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed