{"_id":"66031bc4850fbaac6507e1e4","slug":"meghna-jain-walks-on-the-path-of-renunciation-by-applying-tilak-sirsa-news-c-128-1-sir1002-117356-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तिलक लगाकर त्याग के महामार्ग पर चलीं मेघना जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तिलक लगाकर त्याग के महामार्ग पर चलीं मेघना जैन
Wed, 27 Mar 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। जैन धर्म के संस्थापक भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण दिवस के उपलक्ष्य पर गांव जलालआना की मुमुक्षु मेघना जैन 21 अप्रैल को रोहणी सेक्टर-3, दिल्ली में जैन भागवती दीक्षा ग्रहण करेंगी। इसको लेकर मंगलवार को दादू रोड पर स्थित जैन स्थानक में मुमुक्षु मेघना जैन के तिलक समारोह का आयोजन किया गया। मेघना जैन ने जैन फिलोस्पी में ग्रेजुएशन कर रखी है और पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। इससे पहले वह जैन फाइनेंशियल एसोसिएशन की सीईओ रह चुकी है। साथ में वर्धमान जैन पब्लिक स्कूल जलालआना में तीन साल तक एडमिन मैनेजर के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं।
तिलक समारोह जैन साध्वी शिक्षा महाराज, साध्वी सुरेखा महाराज, साध्वी सिद्ध महाराज और साध्वी सुविधि महाराज ठाणे-4 की देखरेख में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली से आई मुमुक्षु मेघना जैन ने मुख्य अतिथि के तौर पर, जबकि दिल्ली से गौरव जैन, नेहा जैन, अजय जैन, रोहक जैन, सम्यक जैन ने विशेष तौर पर शिरकत की। समारोह में पहुंचने पर मुमुक्षु मेघना जैन का स्वागत किया गया। उनकी मां मीनू जैन, पारिवारिक सदस्यों व जैन समाज के लोगों ने तिलक की रस्म अदा करके जैन धर्म के मार्ग पर चलकर नाम रोशन करने कामना की। इसके बाद मुमुक्षु मेघना जैन को भावुक हृदय के साथ भागवती दीक्षा के लिए दिल्ली विदा किया गया।
जैन महासाध्वियों के प्रवचनों से हुईं प्रभावित
फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के मेंबर ऑफ गर्वनिंग बाॅडी और खंड ओढां के प्रधान भूपेंद्र जैन की बेटी मुमुक्षु मेघना जैन का जन्म 16 जून 2002 को हुआ। बचपन से ही उनका परिवार जैन धर्म से जुड़ा हुआ है और अहिंसा परमो धर्म के रास्ते पर चलता है। मेघना जैन वर्ष 2017 में कालांवाली में जैन महासाध्वियों के प्रवचन से प्रभावित हुईं और उसे दुनियावी मोह त्यागकर जैन समाज के लिए कार्य करने की लगन पैदा हुई। इसके बाद मेघना जैन ने अपना घर परिवार त्यागकर दीक्षा लेने का ठाण लिया। मेघना जैन की मां मीनू जैन राजकीय स्कूल पिपली में जेबीटी टीचर हैं। इनकी बड़ी बहन लवदी जैन ने एमएससी कर रखी है और छोटे भाई लविश जैन बीसीए कर रहे हैं।
विज्ञापन
17 मार्च को दिल्ली में ले चुकी हैं वैराग्य दीक्षा
मेघना जैन 17 मार्च को सूर्या मार्केट, बुध विहार दिल्ली में वैराग्य दीक्षा ग्रहण कर ली हैं। इससे पूर्व गांव जलालआना में भी उनके दीक्षा समारोह को लेकर हलदी रस्म, तिलक समारोह और शोभा यात्रा का आयोजन हो चुका है।