{"_id":"000d0e02e63ac35ceb0e5d9f74b8badb","slug":"mega-electricity-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल न जमा करने की चेतावनी पर जागा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल न जमा करने की चेतावनी पर जागा निगम
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़े बिजली बिलों से गुस्साए लोगों की ओर से बिल न भरने की चेतावनी के बाद शुक्रवार को बिजली वितरण निगम के माधोसिंघाना सब डिविजन के एसडीई भागीरथ खिच्ची के नेतृत्व में विभाग की टीम ने गांव चौबुर्जा में खुला दरबार आयोजित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जल्द से जल्द उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया। एसडीई भागीरथ खिच्ची ने गांववासियों से बिजली के बकाया बिलों की अदायगी का आह्वान किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि उनके घरों में लगे हुए बिजली के मीटर अत्याधिक तेज चलते हैं। बिल इतने अधिक आए हैं कि वे उन्हें भरने में असमर्थ हैं।
उन्होंने कहा कि एक तो इस बार खेतों में फसल बर्बाद हो गई ऊपर से बढ़े बिजली के बिल थमाकर उनकी कमर तोड़ दी गई है। जब तक उनके बिजली मीटर बदले नहीं जाएंगे तब तक बिल नहीं भरेंगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एसडीओ एक मेमोरेंडम भी सौंपा। इस अवसर पर जेई बलदेव सिंह, सोहनलाल व सीए बलबीर सैनी व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
गांव धिंगतानियां में खुला दरबार लगना था, लेकिन गांववासियों के विरोध के बाद नहीं लगाया गया।