फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   meeting to increase milk rate

Sirsa News: एक अक्तूबर से गाय का दूध 80 और भैंस का 100 रुपये किलो करने का प्रस्ताव

Mon, 21 Sep 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 21 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
meeting to increase milk rate
सिरसा। नेजिया खेड़ा के श्री बाला जी हनुमान मंदिर परिसर में दूध और घी के भाव बढ़ाने को लेकर चर्च
दूध और घी के दाम बढ़ाने पर पशुपालकों ने किया मंथन, 30 को अंतिम निर्णय
विज्ञापन


फोटो --- 29

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव नेजिया खेड़ा स्थित श्री बाला जी हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार को पशुपालकों और ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें दूध और घी के भाव बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। ग्रामीणों ने 1 अक्तूबर 2026 से नए रेट लागू करने का प्रस्ताव रखा है।
पशुपालकों ने पशुओं के चारे, उपचार और रखरखाव पर बढ़ते खर्चों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बावजूद उन्हें दूध और घी का उचित भाव नहीं मिल रहा है। इससे पशुपालन में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पशुपालकों को उनकी मेहनत और लागत के अनुरूप उचित मूल्य मिलना चाहिए। बैठक में गाय के दूध का भाव 80 रुपये प्रति किलो करने पर चर्चा हुई। भैंस के दूध का भाव 100 रुपये प्रति किलो करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित घी के दाम और अंतिम निर्णय
भैंस के घी का भाव 1500 रुपये और गाय के घी का भाव 2500 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया। नए भाव लागू करने पर अंतिम सहमति 30 सितंबर को आयोजित बैठक में बनेगी। पशुपालकों को उम्मीद है कि उचित दाम मिलने से उनके बढ़ते खर्चों की भरपाई होगी। इससे पशुपालन आर्थिक रूप से लाभकारी बन सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed