फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Medical store and cafe vandalized in Odhan, one youth injured

Sirsa News: ओढां में मेडिकल स्टोर और कैफे में तोड़फोड़, एक युवक घायल

Sat, 14 Jun 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 14 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Medical store and cafe vandalized in Odhan, one youth injured
घटना के बाद कैफे के बाहर जमा लोग।
ओढां (सिरसा)। गांव ओढां में शनिवार दोपहर तीन गाडिय़ों में सवार लोगों ने एक मेडिकल स्टोर व कैफे में घुसकर तोडफ़ोड़ की। इस घटना में एक युवक को चोटें आई हैं। सूचना के बाद जब ओढां पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को तीन गाडिय़ों में सवार करीब 12 से अधिक लोग धारदार हथियार व डंडे लेकर ओढां में कालांवाली कैंचियों के निकट स्थित मेडिकल स्टोर सिंधु फार्मेसी में घुसे और तोड़फोड़ की। इस दौरान मेडिकल स्टोर पर मौजूद युवक नवी घायल हो गया।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर तोड़फोड़ के बाद सभी आरोपी बस अड्डे के सामने बनी मार्केट में स्थित ब्रॉडवे पिज्जा नामक कैफे में घुसे और वहां भी तोड़फोड़ की। इसके साथ ही आरोपियों ने कैफे के बाहर खड़ी 2 मोटरसाइकिलों को भी तोड़ दिया। कैफे संचालक गांव ओढां निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दोपहर के समय 3-4 गाडिय़ों में सवार 10-12 लोग धारदार हथियार लेकर कैफे में घुसे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी गांव ओढां, घुकांवाली व किंगरे के हैं। दोनों पक्षों में पिछले कुछ समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके चलते गाड़ी सवार लोगों ने कैफे व मेडिकल स्टोर पर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed