फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Medical college construction will start in late November or early December

Sirsa News: नवंबर के आखिर या दिसंबर की शुरुआत में शुरू होगा मेडिकल कॉलेज निर्माण

Thu, 14 Nov 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 14 Nov 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Medical college construction will start in late November or early December
मेडिकल कॉलेज की जमीन की सफाई के लिए लगा बुलडोजर।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए जिले के लोगों को अब ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। संबंधित एजेंसी ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज की 22 एकड़ जमीन पर सफाई कार्य शुरू करवा दिया है। इस माह के अंत तक या दिसंबर की शुरूआत में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
दो राज्यों की सीमा पर स्थित सिरसा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए मेडिकल कॉलेज का ऑनलाइन शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नवंबर 2022 में किया था। इसके बाद से ही कॉलेज निर्माण का इंतजार लोग कर रहे हैं। छह नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बाबा सरसाई नाथ राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए ईपीसी कॉन्ट्रेक्ट (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) को मंजूरी मिली थी। इस पर लगभग 832 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

यह मंजूरी मिलने बाद औपचारिक तौर पर बुधवार को मेडिकल कॉलेज की 22 एकड़ जमीन की सफाई शुरू हो गई है। झाड़ियां और खरपतवार को काटा जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को पूर्ण होने में दो से तीन साल का वक्त लगेगा। इसके बाद जिले के अलावा पंजाब और राजस्थान के लोगों को भी यहां मेडिकल सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



:::::::::::::::::::::::
22 एकड़ में बनेगा मेडिकल कॉलेज

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सामने की 22 एकड़ भूमि पर 892 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज बनेगा। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी और मरीजों के लिए 539 बेड लगाए जाएंगे। कॉलेज के शुरू होने से शहर के विकास पर बड़ा असर देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ावा होने के साथ ही रोजगार ओर शिक्षा में इजाफा होगा।
:::::::::::::::::::::::
नगारिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी

जिला के नगारिक अस्पताल में चिकित्सकों के 44 पद हैं, इनमें से 37 पदों पर चिकित्सक तैनात हैं। हृदय रोग विशेषज्ञ, न्यूरो सर्जन, जनरल सर्जन, रेडियोलोजिस्ट, चर्म रोग विशेषज्ञ, एमडी फिजिशियन नहीं है। इसके चलते मरीजों को शहर के निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। इसके अलावा आधुनिक अल्ट्रासाउंड की आधुनिक मशीन के अतिरिक्त कई अन्य जांचों की मशीनें नहीं है। इनको लेकर भी विभाग मुख्यालय से पत्राचार कर चुका है।

::::::::::::::
पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर वर्तमान सीएम तक कर चुके थे जल्द निर्माण की घोषणा
2023 में तत्कालीन मनोहर लाल ने मेडिकल कॉलेज की जमीन का निरीक्षण करते हुए कॉलेज का नाम बाबा सरसाई नाथ के नाम पर करने की घोषणा की थी। मई 2024 में डबवाली के गांव गोरीवाला की अनाजमंडी में विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कहा था कि सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज का बजट पास हो चुका है। जल्द ही सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज का काम शुरू हो जाएगा।


कोट्स

चिकित्सकों को लेकर निरंतर पत्राचार मुख्यालय के साथ किया जाता रहा है। हमारी प्रयास रहता है कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को उपचार की सुविधा मिले। कई बार ऐसा संभव नहीं हो पाता है। अस्पताल में मशीनरी आदि की मांग भी मुख्यालय को भेजी गई है। - डॉ. महेंद्र सिंह भादू, सीएमओ, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed