{"_id":"6a8359f5122eed1b5802a6d4","slug":"medal-won-in-badminton-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163362-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राज्यस्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा में खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राज्यस्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा में खिलाड़ियों ने जीते पदक
Tue, 18 Aug 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी। संस्था।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। फरीदाबाद में 12 से 16 अगस्त तक आयोजित दूसरी हरियाणा राज्य वरीयता बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिरसा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
वरिष्ठ प्रशिक्षक दीपेश ठक्कर ने बताया कि प्रतियोगिता में निशु मलिक ने अंडर-19 बालिका युगल वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, तनु मलिक व निशु मलिक ने महिला युगल तथा इशू मलिक ने मिश्रित युगल में रजत पदक जीता।
इसके अलावा, इशू मलिक ने महिला युगल और निशु मलिक ने मिश्रित युगल में कांस्य पदक हासिल किया। प्रशिक्षक दीपेश ठक्कर ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि पदक जीतने वाली तीनों खिलाड़ी बहनें हैं और चौधरी देवीलाल बैडमिंटन अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन
प्रशिक्षक ने कहा कि तीनों बहनों ने इससे पहले भी विभिन्न राज्य एवं अन्य स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उनके अभिभावकों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।