फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Meat kept in ice ingots in Hadda Rodi in Choburja

चोबुर्जा में हड्डा रोडी में बर्फ की सिल्लियों में रखा मिला मांस

Mon, 14 Jun 2021 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Meat kept in ice ingots in Hadda Rodi in Choburja
सिरसा। चोपटा खंड के चोबुर्जा गांव में सोमवार को एक हड्डा रोडी से बर्फ की सिल्लियों के बीच रखा डेढ़ से दो क्विंटल मांस बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और पशुपालन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुखविंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ मांस के सैंपल लिए और जांच के लिए फरीदाबाद लैब भेजने की बात कही। वहीं, हड्डा रोडी पर मांस मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार हड्डा रोडी पर गोंवश का मांस निकालकर उसे कहीं दूसरी जगह भिजवाता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चोबुर्जा गांव के पास एक खेत में सुनील कुमार उर्फ पप्पू ठेकेदार ने हड्डा रोडी के लिए जमीन ली हुई थी। हड्डा रोडी की चारों ओर दीवार बनाई है। कुछ दिनों से इस जगह में बर्फ की सिल्लियां गाड़ी में आ रही थी। इस बात की भनक ग्रामीणों को लगी। सोमवार को ग्रामीण सुबह 11 बजे हड्डा रोडी पर पहुंचे, तब गेट पर बाहर ताला लगा मिला। ग्रामीण गेट के ऊपर से अंदर दाखिल हुए, उस समय हड्डा रोडी में चार-पांच युवक बैठे मिले, जो ग्रामीणों को देखकर दीवार फांदकर फरार हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें वहां बर्फ की सिल्लियों के बीच मांस लगाया मिला। साथ ही 20 फुट के गड्ढे खोदे गए हैं जिसमें गोवंश की चमडी व हड्डियां थी। मौके पर आठ से दस गोवंश मृतमिले। इसके बाद उन्होंने सरपंच इंद्रराज और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

बाद में चोपटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों को बुलाया। वहीं गोरक्षा दल के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुखविंद्र सिंह की मौजूदगी में चिकित्सकों ने सैंपल लिए गए। सैंपल को मंगलवार फरीदाबाद लैब में भेजा जाएगा, रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि यह मांस किसका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झिड़ी में ग्रामीणों के विरोध के कारण नहीं बन सका हड्डा रोडी
शहर में मृत पशुओं को उठाने का ठेका सुनील कुमार के पास है। सुनील ने कुछ साल पहले खाजाखेड़ा रोड पर भी हड्डा रोडी बनाई थी, इस मामले को लेकर खाजाखेडा रोड पर गुरमेज सिंह ने इस मामले को लेकर उपायुक्त को शिकायत दी थी, साथ ही एनजीटी में भी याचिका दायर की थी। एनजीटी ने इस हड्डा रोडी को बंद करने के आदेश दिए थे। इसके बाद सुुनील ने झिड़ी गांव में हड्डा रोडी के लिए जमीन ठेके पर ली, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण वह वहां पर भी हड्डा रोडी नहीं बना सकता। वह फतेहाबाद के भूना में हड्डा रोडी में मृत पशुओं को डालने के लिए लेकर जाता था।

अज्ञात व्यक्ति ने हड्डा रोडी में गोवंश का मांस होने की सूचना दी। हमने मांस के सैंपल लिए है। सैंपल फरीदाबाद लैब में भेजे जाएंगे, रिपोर्ट के आने के बाद ही कहा जा सकेगा कि मांस किस पशु का है। ठेकेदार सुनील ने बताया कि वह शहर से मृत पशुओं को उठाने का काम करता है। बाकायदा इसका मेडिकल करवाता है। हमने रपट दर्ज कर ली है। - सत्यावान शर्मा, एसएचओ, चोपटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed