फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   May you always be happy, this is my prayer paid tribute to Mohammad Rafi by singing this song

Sirsa News: खुश रहे तू सदा ये दुआ है मेरी... गीत सुनाकर मोहम्मद रफी को दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
May you always be happy, this is my prayer paid tribute to Mohammad Rafi by singing this song
डबवाली। पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की 45वीं पुण्यतिथि पर उनकी याद में वरच्युस क्लब की ओर से रेलवे डिग्गी रोड पर स्थित वरच्युस भवन में एक संगीतमयी शाम का आयोजन किया गया। इसमें शहर के उभरते गायकों ने रफी साहब के गाए गए गीतों को गाकर उन्हें नमन किया। इस दौरान विजय मुरेजा ने अकेले हैं चले आओ जहां हो, खुश रहे तू सदा ये दुआ है मेरी गीत सुनाया।
विज्ञापन


इस अवसर क्लब सचिव नरेश शर्मा ने कहा कि उनकी गायकी और उनका जीवन यात्रा आज भी गायकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने 'तुम मुझे यूं भूला ना पाओगे' गीत गाकर अहसास करवाया कि रफी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। क्लब प्रधान हरदेव गोरखी ने बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है, रसदीप गिल ने पुकारता चला हूं, भारत भूषण वधवा ने मेरे मितवा मेरे मीत रे गीत सुनाया।
विज्ञापन


डॉ. श्रवण बांसल ने आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबान पर, मनोज शर्मा ने आज मौसम बड़ा बेईमान है, मेरे दोस्त किस्सा ये क्या हो गया, जसदीप गिल ने ये रेश्मी जुल्फें, ये शरबती आंखे, राहुल धमीजा ने छलकाए जाम, आइए आपकी आंखों के नाम गीत से मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में जसदीप गिल और वंदना वाणी, मनोज शर्मा, प्रवीण सिंगला सहित अन्य कलाकारों ने मिलकर रफी साहब के गीत- तुम मुझे यूं भूला ना पाओगे गाकर उन्हें संगीतमयी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार रवि मोंगा, चीफ कोऑर्डिनेटर संजीव शाद, संजीव गर्ग बिट्टू व अन्य संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed