फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Massacre: The in-laws did not take the woman's body, the children performed the last rites

हत्याकांड : ससुराल पक्ष ने नहीं लिया महिला का शव, बच्चों ने किया अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Massacre: The in-laws did not take the woman's body, the children performed the last rites
हत्याकांड : ससुराल पक्ष में नहीं लिया महिला का शव, बच्चों किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

- परिजनों ने बच्चों को भी लेने से किया इन्कार, पुलिस ने भाई कन्हैया आश्रम में पहुंचाया
- आरोपी की तलाश के लिए कैथल में पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर की सुभाष बस्ती में महिला की हत्या होने के बाद रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया। इस दौरान मृतका के ससुराल पक्ष ने शव लेने व दोनों बच्चों को अपनाने से भी इन्कार कर दिया। इसके बाद मृतका के बेटे गगनदीप ने महिला का अंतिम संस्कार किया है। पुलिस ने अब दोनों बच्चों को भाई कन्हैया आश्रम में पहुंचा दिया है। इसके अलावा पुलिस अब हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए कैथल में छापा कार्रवाई कर ही है।
शनिवार दोपहर बाद सुभाष बस्ती में स्थित डीसी पार्क के सामने किराये के मकान में रहने वाली रमनदीप कौर की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की दी गई। पुलिस ने मृतक के बेटे गगनदीप के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि हत्या आरोपी कैथल निवासी महावीर अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। इसकी तलाश के लिए सिटी और सीआईए टीम लगातार छापा कार्रवाई कर ही है। पुलिस ने मृतक के पति को इस मामले की सूचना भी दी थी। मृतका का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था और वह सिरसा के सुभाष बस्ती में किराये मकान में रह रही थी।
विज्ञापन

-----
वर्जन
मर्डर मामले में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के परिजनों ने शव को लेने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद उसके बेटे ने शव का अंतिम संस्कार किया है। हत्या आरोपी को तलाश करने के लिए पुलिस छापा कार्रवाई कर ही है। दोनों बच्चों को भाई कन्हैया आश्रम में छोड़ा गया है। प्रदीप कुमार, शहर थाना प्रभारी, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed