फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Masked absconder carrying 90 thousand rupees from sarpanch representative's car

सरपंच प्रतिनिधि की गाड़ी से 90 हजार रुपये लेकर नकाबपोश फरार

Thu, 25 Feb 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Masked absconder carrying 90 thousand rupees from sarpanch representative's car
सरपंच की गाड़ी से पैसे चोरी होने की जांच करती पुलिस। - फोटो : Sirsa
एचडीएफसी बैंक के बाहर चक साहिबा गांव के सरपंच प्रतिनिधि की गाड़ी से 90 हजार रुपये लेकर नकाबपोश युवक फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चक साहिबा से सरपंच मनदीप कौर के पति गुरमंगत सिंह ने बताया कि बुधवार को एचडीएफसी बैंक से दोपहर 12:45 बजे 90 हजार रुपये निकलवाकर बैंक के बाहर खड़ी गाड़ी में रखकर साथ लगते पीएनबी से एक अन्य खाते की स्टेटमेंट लेने के लिए गए। इस दौरान बैंक में ग्राहकों की भीड़ होने के कारण उसे कुछ समय इंतजार करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी मनदीप कौर को भी बैंक में बुला लिया। इस दौरान मौके की ताक में बैठे नकाबपोश व्यक्ति ने गाड़ी की खिड़की खोलकर थैले में रखे 90 हजार की राशि लेकर फरार हो गया। वारदात की जानकारी मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के बैंकों के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर सुबूत इकट्ठे कर लिए हैं। पीसीआर टीम ने मौके पर पहुंचकर रानियां के चारों ओर नाकेबंदी करवा तलाशी व छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कंबाइन रिपेयर के लिए निकलवाई थी राशि
चक साहिबा निवासी किसान गुरमंगत सिंह ने बताया कि उनके पास तीन कंबाइन हैं, जोकि गेहूं के सीजन के लिए रिपेयर आदि करवानी थी। इसके लिए उन्होंने बैंक खाते से राशि निकलवाई थी। कंबाइन चलाने वाले चालक व हेल्पर को सीजन से पूर्व एडवांस के रूप में देने के लिए बैंक से राशि निकलवाई थी। साथ ही कंबाइन के लिए स्पेयर पार्ट खरीदना था, लेकिन सारी राशि पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस छानबीन में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नकाबपोश की तस्वीर आई सामने
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश युवक की तस्वीर सामने आई है, जिसने बैंक के बाहर खड़ी गाड़ी के आसपास घूमकर रेकी की है। इसके उपरांत ही वारदात को अंजाम दिया है।
- जय सिंह, कार्यकारी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed