फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in village Dadu, son and husband accused of murder

Sirsa News: गांव दादू में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, बेटे व पति पर हत्या के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in village Dadu, son and husband accused of murder
कालांवाली। गांव दादू में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर मृतका के पति व बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान दर्ज कर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मानसा के गांव कानगढ निवासी अशोक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की वर्ष 2004 में मक्खन लाल निवासी गांव दादू से शादी हुई थी। शादी के बाद से उसका दामाद रजनी को तंग करने लगा और मारपीट करता था। गत दिन उनके पास मक्खन लाल का फोन आया कि उनकी बेटी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जब वह गांव में पहुंचे तो ससुराल वाले रजनी का श्मशान घाट में संस्कार करके आ रहे थे। उन्हें गांववासियों ने बताया कि उनकी बेटी की मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई बल्कि उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी थे। उन्हें शक है कि उनके दामाद मक्खन लाल और दोहते वरुण ने रजनी की हत्या की है।
विज्ञापन


- गांव दादू में महिला की मौत के मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जाएगी।

रामपाल, थाना प्रभारी कालांवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed