फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Market opened after being closed for two days, filled with farmers' paddy

Sirsa News: दो दिन बंद रहने के बाद खुली मंडी, किसानों के धान से अटी

Mon, 18 Nov 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 18 Nov 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Market opened after being closed for two days, filled with farmers' paddy
सिरसा में धान से भरी मंडी।
सिरसा। अनाजमंडी में सोमवार को दो दिन के बाद धान की खरीद शुरू हुई। पांच बजे तक ही मंडी में किसानों को वाहन लाने की अनुमति दी गई थी। ऐसे में जहां मंडी में उठान जारी रही। वहीं, खरीद भी बड़े स्तर पर हुई। किसानों की खाली ट्राॅलियाें को मंडी से बाहर खड़ा करवाया गया ताकि अंदर जाम की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन

इसके बाद भी मंडी की सड़कें धान से पूरी तरह से अटी रही। घग्गर बेल्ट में धान की कटाई अभी जारी है और कई जगहों पर धान की फसल खड़ी है। ऐसे में नवंबर माह के आखिर तक धान मंडियों में आना जारी रहेगा। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि जिले की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 2,98,267 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 1,33,046 एमटी, हैफेड ने 1,34,795 एमटी तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन ने 30,426 एमटी धान की खरीद की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया व उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बड़ागुढ़ा मंडी में 6752 एमटी, डबवाली मंडी में 53610 एमटी, कालांवाली मंडी में 85586 एमटी, फग्गु मंडी में 9185 एमटी, रानियां मंडी में 11095 एमटी, रोड़ी में 10347 एमटी, सिरसा मंडी में 14650 एमटी, सुरतिया मंडी में 8661 एमटी, ओढां में 11299 एमटी धान की खरीद दर्ज की गई। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान को सुखाकर मंडी में लेकर आए, ताकि जल्द खरीद की जा सके। धान की फसल की कटाई के बाद फसल के अवशेषों को आग न लगाएं, बल्कि इन अवशेषों से पशुओं के लिए चारा बनाएं और इसे जमीन में मिलाकर उपजाऊ शक्ति बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed