{"_id":"6182ce2cf74c24255a414b9e","slug":"market-buzzes-on-diwali-90-soldiers-handled-the-situation-of-movement-in-the-market-and-the-city-sirsa-news-hsr616079240","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर बाजार गुलजार, 90 जवानों ने संभाली बाजार व शहर में आवाजाही की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर बाजार गुलजार, 90 जवानों ने संभाली बाजार व शहर में आवाजाही की स्थिति
विज्ञापन
सिरसा। छोटी दिवाली के अवसर पर बुधवार को दिनभर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने के साथ ही दुकानदारों के चेहरे खिले हुए थे। वहीं बाजार में जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस की ओर से 90 जवानों को तैनात किया गया है। जोकि यातायात व्यवस्था को संभालते हुए दिखाई दिए। वन वे किए जाने के कारण शहर के अन्य कई स्थानों पर जाम की स्थिति देखने को मिली। वहीं ग्राहक दीया, मोमबत्ती, झालरें, फूल, श्रीगणेश-लक्ष्मी और कुबेर की मूर्तियां, खील, खिलौने और मिठाई की जमकर खरीदते हुए नजर आए।
दिवाली से एक दिन पहले कार-बाइक की दुकानों पर भी खासी भीड़ देखने को मिली। खरीदारों के साथ व्यापारी वर्ग भी खासा उत्साहित नजर आया। युवाओं और बच्चों ने सबसे ज्यादा खरीदारी झालर, लाइटिंग आदि की। वहीं महिलाओं ने दीये, घर के सजावट की चीजों की खरीदारी की। घरों की रंगाई-पुताई, साफ सफाई के बाद भव्य सजावट की गई। खरीदार पूजा रानी, आस्था, रोशनी रानी ने बताया कि कोरोना के बाद अब दिवाली का पर्व मनाने का मौका मिला है। जिसके चलते काफी उत्साह है। दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली पर खरीदारी करने निकले है। पहले कोरोना माहमारी के कारण दिवाली का पर्व नहीं मना पाए थे, लेकिन इस दिवाली मौका मिला है तो खूब अच्छे से इस पर्व को मनाएंगे।
फूलों के मूल्य बढ़ने पर भी खरीदारी
दिवाली पर मां-लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने के लिए घर के मंदिरों को फूलों से सजाया जाता है। वहीं इस दिवाली फूलों के मूल्यों में बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग फूलों की जमकर खरीदारी कर रहे है। इसके अलावा दरवाजों, अलमारी की सजावट के लिए कृत्रिम फूलों की भी बिक्री हुई।
विज्ञापन
जाम की स्थिति से निपटने के लिए तैनात रहे जवान
यातायात पुलिस की ओर से दिवाली से दो दिन पहले ही बाजार को वन वे कर दिया। जिसके बाद चार पहिए वाहनों की आवाजाही बाजार में बिल्कुल बंद रही। ऐसे में बाजार के अंदर किसी भी चार पहिए वाहन को नहीं पहुंचने दिया और बाजारों के चारों तरफ से बैरिकेड लगा दिए। रोड़ी बाजार, सदर बाजार और हिसारियां बाजार में चार पहिए वाहनों को एंट्री नहीं करने दी। दो पहिए वाहन चालक की बाजार में एंट्री कर पाए। वन वे किए जाने के कारण बाजार में जाम की स्थिति सामान्य रही।
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त एक घंटा 56 मिनट
दिवाली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। अमावस्या तिथि की शुरुआत 4 नवंबर को सुबह 06:03 बजे से हो रही है और इसकी समाप्ति 5 नवंबर सुबह को 02:44 पर होगी। लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:09 बजे से शुरू होकर रात 08:04 बजे तक रहेगा। यानी इस मुहूर्त की कुल अवधि 01 घंटा 56 मिनट की है।