फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Many MLAs voted with money in Rajya Sabha elections, will complain: Abhay

राज्यसभा चुनाव में कई विधायकों ने पैसे लेकर दिए वोट, करूंगा शिकायत : अभय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Many MLAs voted with money in Rajya Sabha elections, will complain: Abhay
सिरसा। इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान कुछ विधायकों ने पैसे लेकर वोट दिए हैं। इस बात के पर्याप्त सबूत हैं। इस बात को लेकर प्रधानमंत्री, ईडी और हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा। अभय सिंह चौटाला सिरसा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरे पास सबूत आ गए हैं कि कुछ विधायकों ने पैसे लेकर राज्यसभा का वोट दिया है। मैं ईडी से मांग करूंगा कि अब उन पर कार्रवाई करें, जिन्होंने पैसे लेकर वोट दिए। जल्द ही नाम का भी खुलासा किया जाएगा। नाम पूछने पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जब शिकायत दूंगा तब सबके सामने आ जाएगा कि किस विधायक ने कितने पैसे लिए हैं। अभय चौटाला ने कहा की कुछ विधायकों ने पैसे लेने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

सिरसा में प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक 3 को, होगा मंथन
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 3 जुलाई को इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सिरसा में बुलाई है। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए फैसले लिए जाएंगे। नए साथियों को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी और इस पर भी चर्चा होगी। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो ने नगर निकाय चुनाव भी इनेलो ने सिंबल पर लड़ा है और अब जिला परिषद् का चुनाव इनेलो सिंबल पर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरपंच और ब्लॉक समिति का चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा पर लगाए भाजपा की मदद करने के आरोप
इनेलो विधायक अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। अभय चौटाला ने कहा की भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के हाथों की कठपुतली हैं। नगर निकाय चुनाव में हुड्डा ने भाजपा की मदद की। इसलिए कांग्रेस सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ी। अभय सिंह ने दावा किया कि अब जिला परिषद् के चुनाव में भी पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा भाजपा की मदद करेंगे। अभय चौटाला ने कहा की प्रदेश के कई जिलों में हुई बरसात के बाद हुए जलभराव ने सरकार की पोल खोल कर रख दी है। सरकार बड़े बड़े दावे करती है लेकिन तस्वीर सबके सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed