फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Manju Panwar of Khari Sureran first in long jump

Sirsa News: लंबी कूद में खारी सुरेरां की मंजू पंवार प्रथम

Tue, 07 Jan 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 07 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Manju Panwar of Khari Sureran first in long jump
गांव पोहड़का में आयोजित खंडस्तरीय प्रतियोगिता के दाैरान लंबी कूद में भाग लेती ​खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। गांव पोहड़का में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में सर्व कल्याण मिशन वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर से दो दिवसीय खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन गांव खारी सुरेरां, भुर्टवाला, मिट्ठी सुरेरां, पोहड़का, धौलपालिया की टीम ने भाग लिया।
इसमें लड़कियों की लंबी कूद में खारी सुरेरां की मंजू पंवार प्रथम, द्वितीय अनिशा। लंबी कूद लड़कों में आशीष सिहाग प्रथम, द्वितीय सौरभ, तृतीय स्थान अनिल गोदारा व साहिल कंडारा ने हासिल किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच व मौजूदा सरपंच प्रतिनिधि सुभाष सहारण उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक कुमार ने की व मंच संचालन मास्टर राजेंद्र कुमार ने किया। प्रतियोगिता में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों से परिचय किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। सुभाष सहारण ने बताया कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए ताकि खेल भावना में ओर निखार आए। इस अवसर पर मनोज नोखववाल, प्रेम कालवा, सुशील गोदारा, राहुल सहारण, भूपसिंह राजपूत, आर्यन सहारण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed