फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mandi again filled with paddy, now brainstorming on the decision to keep the arrival closed after 5 pm every day to get the lifting work done

धान से मंडी दोबारा अटी, उठान कार्य करवाने के लिए अब प्रतिदिन शाम 5 बजे के बाद आवक बंद रखने के फैसले पर मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mandi again filled with paddy, now brainstorming on the decision to keep the arrival closed after 5 pm every day to get the lifting work done
मंडी में पड़़ी धान की ढेरियां। - फोटो : Sirsa
सिरसा। मंडी में मंगलवार को 802 किसानों के धान के टोकन काटे गए। मंडी में दोबारा से धान की ढेरियां लग गई हैं और जाम की स्थिति बनने लगी है। सिरसा अनाज मंडी में आवक के मुकाबले उठान कार्य कम हो रहा है। आढ़तियों ने अब प्रत्येक दिन शाम 5 बजे के बाद मंडी में आवक लाने पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विचार चल रहा है। वहीं जिले को डीएपी का 2600 एमटी का स्टॉक उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन

सिरसा अनाज मंडी में धान की आने वाली आवक से मंडी एक बार दोबारा अट गई है। उठान कार्य धीमा होने के चलते धान की ढेरियां एक बार फिर सड़कों पर लग रही है। प्रतिदिन उठान कार्य व मंडी को अगले दिन आने वाली आवक के लिए खाली रखने के लिए अब मंडी में शाम 5 बजे के बाद आवक पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी चल रही है। जिससे शाम 5 बजे के बाद खरीदे जा चुके धान को बोरियों को भरा जा सके और समय रहते उसका उठान किया जा सके। जिसे लेकर दी आढ़ती एसोसिएशन द्वारा सिक्योरिटी कंपनियों से बातचीत कर रही है ताकि मंडी गेटों पर गार्ड तैनात किए जा सके और शाम 5 बजे के बाद आने वाली आवक को मंडी में आने से रोका जा सके।
विज्ञापन

बता दें की शुक्रवार से सोमवार सुबह 4 बजे तक मंडी में आवक को बंद किया गया था। दो दिन मंडी में आवक बंद रहने के बाद बीते सोमवार को 946 किसानों की 45 हजार 835 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई। मंगलवार को 802 किसानों की 39 हजार 832 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा अनाज मंडी में धान की अधिक आवक आ रही है। मंडी में आवक को निरंतर करने के लिए अब शाम 5 बजे के बाद आवक को रोकने के सिक्योरिटी कंपनी से बातचीत की जा रही है, ताकि गेटों पर गार्ड की नियुक्ति कर आवक को रोका जा सके।

-हरदीप सिंह, प्रधान , दी आढ़ती एसोसिएशन सिरसा।
किसानों के लिए पहुंचा डीएपी का 2600 एमटी का स्टॉक, सोसाइटी में भेजा
मंगलवार को जिले के किसानों के लिए डीएपी का 2600 एमटी आईपीएल का स्टॉक सिरसा पहुंचा। जिससे सोसाइटी में पहुंचाया जा रहा है, ताकि किसानों को बिजाई के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाई जा सके। बीते सोमवार को डीएपी का स्टॉक खत्म हो गया था। लाइनों में लगे अधिकतर किसानों को खाद लिए बिना ही वापिस लौटना पड़ा था। मंगलवार को स्टॉक तो आया लेकिन बहुत कम किसान खाद लेने आए। बिजाई का समय पीक पर है। किसान धान को बेचकर भूमि को गेहूं की बिजाई के लिए तैयार करने में जुटा है तो वहीं किसान के पास पड़े डीएपी के स्टॉक से बिजाई करने में जुटा है। कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि जिले को 2600 एमटी का स्टॉक सोसाइटी को भेजा रहा है, ताकि गांव स्तर पर भी लोगों को डीएपी खाद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed