फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Man dies under suspicious circumstances, wife accused of murder, case filed against father and son on complaint

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप, शिकायत पर पिता-पुत्र पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Man dies under suspicious circumstances, wife accused of murder, case filed against father and son on complaint
सिरसा। गांव फूलंकां में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव फूलकां निवासी आसाराम शाम 7 बजे घर आया और रात को खाना खाकर अपने चाचा रामेश्वर के घर चला गया। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। उसके तलाशते हुए परिजन जब अपने दूसरे घर में पहुंचे तो देखा की आसाराम का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में मृतक आसाराम की पत्नी बिरमा ने बताया कि उसका एक फैक्ट्री में काम करता था। 16 नवंबर की शाम को उसका पति काम से घर आया था। घर आने के बाद वह अपने चाचा रामेश्वर चौकीदार के घर पर चला गया। बिरमा ने बताया कि जब पति काफी देर तक घर पर नहीं आया तो उसे बुलाने के लिए बच्चों सहित चाचा रामेश्वर के घर पर गई। इसी दौरान उसने देखा कि वो दोनों शराब पी रहे थे। जब उसे पति को घर जाने के लिए बोला तो चाचा ने कहा कि कुछ देर में आ जाएगा। जिस पर वह अपने बच्चों के साथ घर वापस आ गई ननद व बच्चों के साथ दूसरे कमरे में जाकर सो गई। इसके बाद रात्रि करीब साढ़े दस बजे उसे दूसरे घर के कमरे का गेट खड़कने की आवाज सुनाई दी। आरोप है कि जब उसने व ननद ने बाहर निकलकर देखा तो चौकीदार रामेश्वर व उसका लड़का कृष्ण पति बिरमा के गले में चुन्नी का फंदा डालकर उसे गार्डर से लटका रहे हैं। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो दोनों मौके से भाग गए। इसके बाद वे मौके पर पहुंची किसी तरह आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का आरोप है कि चौकीदार रामेश्वर व उसके बेटे कृष्ण ने उसके पति की रंजिशन हत्या की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी बिरमा की शिकायत पर रामेश्वर व उसके पुत्र कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed