{"_id":"64facaed3fe134de95080666","slug":"man-climbs-on-water-tank-in-sirsa-case-of-removal-of-encroachment-from-plot-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में जलघर की टंकी पर चढ़ा शख्स: प्लॉट से कब्जा हटाने का मामला, प्रशासन पर लगे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में जलघर की टंकी पर चढ़ा शख्स: प्लॉट से कब्जा हटाने का मामला, प्रशासन पर लगे आरोप
Fri, 08 Sep 2023 12:49 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:49 PM IST
सार
सिरसा में टंकी पर चढ़कर रोष प्रदर्शन करने का अब सिलसिला काफी तेजी से बढ़ रहा है। अब नया डेरा में स्थित जलघर की एक टंकी पर एक व्यक्ति प्लॉट के कब्जे के मामले चढ़ गया। इससे पहले बीते माह नाथूसरी चोपटा के किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर गांव नारायण खेड़ा में पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरसा में प्लाट से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर नया डेरा में स्थित जलघर की एक टंकी पर व्यक्ति चढ़ गया। टंकी पर चढ़कर उसने खुद को अंदर बंद कर लिया और टंकी पर खड़ा होकर रोष प्रकट किया। मामले की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी है । पुलिस अब उक्त व्यक्ति से बातचीत करने के लिए मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी अनुसार डेरा सच्चा सौदा में स्थित रहम कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय कृष्ण कुमार का सुखचैन कॉलोनी में प्लाट है। जिस पर सुखचैन कॉलोनी निवासी जोगेंद्र की ओर से कब्जा किया हुआ है। जिससे कब्जा हटवाने के लिए कृष्ण लंबे समय से प्रयास कर रहा है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी सहायता न किए जाने से वह शुक्रवार को तैश में आ गया। शुक्रवार सुबह वह रहमत कॉलोनी के पास में ही स्थित जलघर में पहुंच गया और यहां टंकी के अंदर जाकर उसने खुद को बंद कर लिया और सीढ़ियों से टंकी पर ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग वहां पर एकत्र हो गए और उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन कृष्ण कुमार प्लाट दिलवाए जाने की मांग पर अड़ गया और नीचे उतरने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। शहर थाना पुलिस और कीर्तिनगर चौकी पुलिस अब मौके पर पहुंची है और कृष्ण से बातचीत किए जाने का प्रयास कर रही है। बता दे कि जलघर की टंकी की ऊंचाई करीब 90 फुट की है।
विज्ञापन
पहले भी इस तरह से रोष प्रदर्शन कर चुके है किसान व ग्रामीण
सिरसा में टंकी पर चढ़कर रोष प्रदर्शन करने का अब सिलसिला काफी तेजी से बढ़ रहा है। बीते माह नाथूसरी चोपटा के किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर गांव नारायण खेड़ा में पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया था। जोकि करीब 15 दिनों तक टंकी पर ही किसान बैठकर नारेबाजी करते रहे। इसके बाद गांव जमाल में किसानों ने पानी की मांग को लेकर यहां पर धरना दे दिया था और सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। हालांकि जमाल के किसानों की मांग को प्रशासन की ओर से मान लिया गया था। जबकि किसानों को भी जल्द ही मुआवजा दिए जाने को लेकर आश्वासन दिया था।
