फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mamta Banerjee will become the Prime Minister of the country due to political correctness: Ashok Tanwar

राजनीतिक शुचिता के बूते ममता बनर्जी बनेंगी देश की प्रधानमंत्री : अशोक तंवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mamta Banerjee will become the Prime Minister of the country due to political correctness: Ashok Tanwar
पत्रकारों से रूबरू होते पूर्व सांसद अशोक तंवर। - फोटो : Sirsa
सिरसा। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद पहली बार सिरसा पहुंचे डॉ. अशोक तंवर शनिवार को हुडा सेक्टर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज देश की राजनीतिक शुचिता को बरकरार रखने के लिए व्यवस्था किए जाने की बेहद आवश्यकता है और इस दिशा में तृणमूल कांग्रेस पूरी ईमानदारी और भरोसे के साथ कार्य कर रही है। अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और नेक कार्यों के बूते ममता बनर्जी शीघ्र ही आने वाले समय में देश की प्रधानमंत्री होंगी। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि टीएमसी ने पश्चिमी बंगाल से बाहर निकलकर पूरे देश में बेहतर राजनीतिक वातावरण देने का कार्य आरंभ कर दिया है और इसी कड़ी में शुभेंदु शेखर राय को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। 8 दिसंबर को गुरुग्राम में टीएमसी का पहला जिला कार्यालय खुलेगा और अगले कुछ समय में बहुत से लोगों को टीएमसी में शामिल करवाया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. तंवर ने बताया कि पूरे देशभर से उनके पास विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग संपर्क कर टीएमसी ज्वाइन करने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। क्योंकि मौजूदा समय में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दल संघर्ष करने वाले लोगों को उभरने नहीं देने की मंशा से कार्य कर रही है और ऐसे में उन लोगों के पास टीएमसी से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। शीघ्र ही प्रदेश में टीएमसी की एडहॉक कार्यकारिणी गठित होगी और एडहॉक स्तर पर ही जिला कमेटियां भी अपना कार्य आरंभ कर देंगी। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस को ठेंगा दिखाकर पूर्व सीएम और सपा नेता अखिलेश यादव ने भी स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में वे ममता बनर्जी संग ही चुनावों में भाजपा कांग्रेस व बीजेपी को पटखनी देने का कार्य करेंगे। पूर्व सांसद ने कहा कि टीएमसी ने उन्हें अभी गोवा विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को सशक्त बनाने व विजयी बनाने का दायित्व सौंपा है। उनका दावा है कि पश्चिमी बंगाल के बाद गोवा में टीएमसी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के किसानों व अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा से बचना चाहती है। पूर्व सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश के किसान इसी वर्ष अपने घरों को लौटें और कृषि क्षेत्र के माध्यम से देश के विकास में अपनी भूमिका पुन निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed