{"_id":"65f34c5c001300c3870ff444","slug":"mamta-and-harsh-received-atul-maheshwari-memorial-gold-medal-sirsa-news-c-128-1-svns1027-116763-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ममता और हर्ष को मिला अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ममता और हर्ष को मिला अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक
Fri, 15 Mar 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के वर्ष 2023 में बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और मास्टर इन मास कम्युनिकेशन के दो टॉपर विद्यार्थियों हर्ष और ममता को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। विवि के टैगोर लेक्चरर थियेटर सभागार में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने हर्ष और ममता को स्वर्ण पदक भेंट किए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. एसके गहलावत, यूएसजीएस डीन प्रो. सुशील कुमार, ह्यूमनिटी विभाग के डीन प्रो. पंकज शर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो. राजकुमार, एग्जाम कंट्रोल प्रो. शेलेंद्र सिंह, डीन रिसर्च डॉ. रचना मलिक, डीवाईडब्ल्यू डॉ. मंजू नेहरा उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अमित सांगवान ने की।
बता दें कि अमर उजाला फाउंडेशन और चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के एमओयू के तहत हर साल बीएमसी के टॉपर विद्यार्थियों को छात्रवृति दी जाएगी। इसी के तहत वर्ष 2023 शैक्षणिक सत्र के टॉपर हर्ष और ममता को पहली छात्रवृति मिली। ममता ने 76 फीसदी अंक प्राप्त कर छात्रवृत्ति हासिल की है। वहीं हर्ष ने 70 फीसदी अंक लेकर छात्रवृत्ति प्राप्त की है। प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने कहा कि यह छात्रवृति युवाओं को प्रेरणा देने का काम करेगी। उनके कॅरिअर में आगे बढ़ने में काम करता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति अजमेर ने कहा कि पत्रकारिता करते समय सिद्धांतों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। सामाजिक ताने-बाने को बनाए रखने का काम पत्रकारिता जगत का है। पत्रकारिता समाज का आइना होती है। भले ही पत्रकारिता के मौजूदा समय में विभिन्न माध्यम आ गए है। जैसे डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया। समाज को सही दिशा देने की जिम्मेदारी मीडिया के कंधों पर है। हालांकि कुछ लोग शॉर्टकट के चक्कर में मीडिया का गलत प्रयोग करते हैं। उन्हें उम्मीद है कि जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थी नैतिक, मीडिया के सिद्धांतों का ईमानदारी से पालन करेंगे और समाज को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में जनसंचार विभाग के प्रोफेसर सेवा सिंह बाजवां व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविंद्र सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. टिम्सी मेहता, डॉ. विकास कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार सहित विभिन्न विभागों के विद्यार्थी मौजूद रहे।
छात्रवृत्ति उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। यह मेरे साथ मेरे दूसरे साथियों में जोश पैदा करेगी। आज यह सम्मान पाकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।
-ममता रानी, पूर्व छात्रा, एमए जनसंचार।
अमर उजाला से मिला सम्मान से मेरा उत्साह दोगुना हुआ है। छात्रवृत्ति से आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। मास कम्युनिकेशन से मुझे किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
-हर्ष तलवाड़िया, पूर्व छात्र, बीए मास कम्युनिकेशन।