फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Make girls self-reliant by teaching them sewing

Sirsa News: वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Mon, 09 Sep 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Sep 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Make girls self-reliant by teaching them sewing
सिरसा। डबवाली में सेवा भारती की ओर से प्रजापत धर्मशाला में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें संस्था द्वारा संचालित बाल संस्कार व सिलाई केंद्र के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्याम लाल गोयल व विशिष्ट अतिथि वरुण कुमार मिढा व डॉ. नुपूर मिढा ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।
विज्ञापन

वीर अभिमन्यु बाल संस्कार केंद्र की छात्राओं ने गायत्री महामंत्र के उच्चारण के साथ-साथ स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद वीर अभिमन्यु बाल संस्कार केंद्र, रानी लक्ष्मी बाई सिलाई केंद्र व छत्रपति शिवाजी बाल संस्कार केंद्र की छात्राओं ने श्री गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में नृत्य प्रस्तुत किया। हरियाणवी डांस व राधा-कृष्ण की झांकी पर पंडाल में उपस्थित श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं। मुख्य अतिथि श्याम लाल गोयल ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

संस्था के सचिव कृष्ण गोयल ने बताया कि सेवा भारती वंचित बस्तियों में धरातल पर कार्य करते हुए जरूरतमंद परिवार के बच्चों को शिक्षा देने का काम करती है और लड़कियों को सिलाई सिखाकर उन्हें स्वावलंबन प्रदान करती है। आयोजकों ने अतिथियों का आभार बताया। स्थानीय लोगों ने ऐसे शिविर बाद में भी लगाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed