{"_id":"6a551c30bf28a71e24005059","slug":"main-accused-shaukeen-arrested-in-the-seizure-of-4660-kg-of-opium-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161432-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 4.660 किलो अफीम बरामदगी में मुख्य आरोपी शौकीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 4.660 किलो अफीम बरामदगी में मुख्य आरोपी शौकीन गिरफ्तार
Mon, 13 Jul 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा रेलवे स्टेशन से 4 किलो 660 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मुख्य आरोपी शौकीन मंडफिया निवासी जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को अदालत ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया।
जीआरपी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि 9 मई 2026 को रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने राहुल नामक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 4 किलो 660 ग्राम अफीम बरामद की थी।
पूछताछ में राहुल ने बताया था कि अफीम तस्करी के इस नेटवर्क को शौकीन संचालित कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच आगे बढ़ाते हुए शौकीन को डिंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी शौकीन एमए पास है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह पहले भी दो बार सिरसा क्षेत्र में अफीम की सप्लाई कर चुका है।
विज्ञापन
पुलिस अब उससे तस्करी के पूरे नेटवर्क, सप्लाई चैन और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच में सामने आया है कि इस तस्करी नेटवर्क में कई युवा जुड़े हैं। आरोपियों का संपर्क राजस्थान के सांवलिया सेठ धार्मिक स्थल क्षेत्र से भी बताया जा रहा है।
तस्करी से होने वाली कमाई के एक हिस्से को धार्मिक स्थल पर देने की बात भी जांच में सामने आई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।