फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Main accused of shooting in land dispute case arrested

Sirsa News: जमीनी विवाद मामले में गोली मारने वाला मुख्य आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Main accused of shooting in land dispute case arrested
विगत दो दिन पूर्व गांव अबूबशहर में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप ले लिया था जिसमें गोली लगने से दो जन घायल हुए थे। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल प्रताप सिंह के बयानों पर चार नामजद व सात आठ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसमें वीरवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी दर्शन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब है कि आरोपी दर्शन सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर किया था जब प्रताप सिंह अपने खेत में पक्की मेड़ बना रहे थे। उनका खेत आरोपी दर्शन सिंह की जमीन से सटा हुआ है।
विज्ञापन

उस समय दर्शन सिंह अपने दो बेटों नविंदर सिंह , गुरदास सिंह, राजा सिंह और 7-8 अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। इस दौरान दर्शन सिंह के बेटों ने उन्हें गोली चलाने के लिए उकसाया और दर्शन सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से प्रताप सिंह पर गोली चला दी। गोली प्रताप सिंह की दाई जांघ में लगी। जब उनके मामा परविंद्र सिंह ने बचाव का प्रयास किया, तो उन पर भी गोलियां चलाई गई परन्तु गोली उसे छू कर निकल गई थी जिससे वह घायल हो गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जबकि घायल प्रताप सिंह को बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एएसआई बेअंत सिंह ने गुप्त सूचना पाकर उसे पंजाब के बठिंडा से दबोच लिया और वारदात में प्रयुक्त रिवॉल्वर भी बरामद कर ली। सदर थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया जाएगा। घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed