फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Maharani Laxmibai House reached the next round of Kho-Kho Junior

Sirsa News: खो-खो जूनियर के अगले दौर में पहुंचा महारानी लक्ष्मीबाई हाउस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Maharani Laxmibai House reached the next round of Kho-Kho Junior
ऐलनाबाद।शहर के सर छोटू राम जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए ​ख
ऐलनाबाद। शहर के सर छोटू राम जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल व सर छोटू राम जाट कॉलेज ऑफ एजुकेशन के वार्षिक खेल ठोबरियां रोड पर निजी एकेडमी में शुक्रवार को शुरू हुए। इसका शुभारंभ संस्था चेयरमैन चौधरी रणजीत सिंह थेंच ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान खो-खो के जूनियर वर्ग में महारानी लक्ष्मीबाई और भगत सिंह हाउस ने अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


वहीं सीनियर वर्ग में महात्मा गांधी हाउस, कल्पना चावला हाउस और महारानी लक्ष्मीबाई ग्रुप ने पहला दौर जीत कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। 100 मीटर रेस जूनियर वर्ग में कार्तिक, आयत, रामेल, खुशी, रवि और गुरलीन ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में भूमिका, अमित, राशि, रविंद्र, सिमरन, खुशवीर, योगेश, जतिन और बबलू ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


400 मीटर दोड़ में सीनियर वर्ग में रोहित, जीतेंद्र, जतिन और बबलू ने प्रथम स्थान हासिल किया। थ्री लेग रेस में अंश-ईश्वर, आयत-सारा, अखिल-पारस, खुशी-पूर्वी, हर्षिका-उर्वशी और मनकीरत-मयंक ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल से होता है बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास : रणजीत सिंह

संस्था चेयरमैन रणजीत सिंह ने कहा कि आज के आधुनिक युग में बच्चों को मोबाइल से दूर रहकर पारंपरिक खेल खेलने चाहिए। खेल मानव जीवन का एक हिस्सा है। खेल बल व बुद्धि दोनों को बढ़ाते हैं इसलिए बचपन से ही खेलों के महत्व को बच्चों को समझाना होगा। पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में खेल भी जरूरी है। खेलों से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। इससे अनुशासन, एकता व एक दूसरे के सहयोग की भावना पैदा होती है। खेलों के पहले दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed