{"_id":"689b7ff10f950a39980934d1","slug":"maharaja-agrasen-jayanti-will-be-celebrated-on-22-september-shobha-yatra-will-be-taken-out-sirsa-news-c-128-1-slko1008-142424-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 22 सितंबर को मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, निकालेंगे शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 22 सितंबर को मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, निकालेंगे शोभा यात्रा
विज्ञापन
डबवाली। बैठक के दौरान उपस्थित संस्था के सदस्य। संवाद
डबवाली। अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रधान नसीब चंद गार्गी की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान प्रस्ताव के तहत आगामी 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन के लिए सभा पदाधिकारियों ने विचार रखते हुए सुझाव दिए।
प्रस्ताव के तहत फैसला हुआ कि महाराजा अग्रसेन व कुलदेवी मां लक्ष्मी के समक्ष दीप प्रज्वलन और झंडा रोहण की रस्म अदा करने के बाद शहर में एक शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। इस आयोजन में अग्रवाल महिला मंडल और अग्रवाल युवा मंडल भी सहयोग करेंगे। सभा के मीडिया प्रभारी सुरेश मित्तल ने बताया कि सर्वसम्मति से तीन नए सरपरस्त बनाए गए हैं।
इनमें पेट्रो डीलर नवरतन बांसल, राजेंद्र गर्ग जिमींदारा, और हरबंस लाल भीटीवाला शामिल हैं। बैठक में सभा के दिवंगत सदस्यों सुभाष गुप्ता एडवोकेट, प्रकाश चंद बांसल, राम लाल बागड़ी और दिवंगत आजीवन सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। सभा ने एक प्रस्ताव पारित किया कि दिवंगत आजीवन सदस्यों के स्थान पर उनके परिवारों से एक सदस्य को आजीवन सदस्यता दी जाएगी।
विज्ञापन
बैठक के दौरान हरियाणा सरकार की ओर से नगर परिषद में पार्षद के रूप में नामित किए गए सुनील जिंदल को अग्रवाल सभा की ओर से सम्मानित किया गया। सुनील जिंदल अग्रवाल सभा के एक सक्रिय आजीवन सदस्य और प्रकल्प प्रमुख हैं। इस दौरान सुदर्शन मित्तल, सतीश गर्ग केपी, राधे श्याम बंसल, नरेश मित्तल, सुरेंद्र सिंगला, प्रीति बंसल आदि मौजूद रहे।
प्रोजेक्ट कमेटी का गठन
प्रधान नसीब गार्गी की अध्यक्षता में एक नई प्रोजेक्ट कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में जेसी गुप्ता एडवोकेट, नीरज जिंदल, दविंद्र मित्तल, प्रवीण सिंगला, शाम लाल जिंदल, अशोक सिंगला, वंदना मित्तल, राकेश गर्ग गेजी, सुनील गर्ग काला, बलजिंद्र बांसल, राजेंद्र बांसल बिट्टू, राजेश जिंदल, प्रवीण नाथा और भारत भूषण निरंकारी को शामिल किया गया है। यह कमेटी सभा और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपसी सहमति से फैसले लेगी।