फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Made the public aware about cleanliness

Sirsa News: आमजन को स्वच्छता के बारे में किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Made the public aware about cleanliness
रानियां।सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पालिका की ओर से आयोजित  कार्यक्रम के दौरान मौजूद कर्मचारी। सूचन
रानियां। सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पालिका की ओर से बुधवार को नए बस स्टैंड में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका की टीम ने पूरे शहर में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। बस स्टैंड एवं आस-पास के क्षेत्रों में विशेष सफाई की गई। लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की अपील की गई।
विज्ञापन


बुधवार से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की गई है और यह पखवाड़ा दो अक्तूबर गांधी जयंती तक चलेगा। इसके तहत प्रतिदिन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन, स्वास्थ्य जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


नगर पालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा एवं सभी पार्षदों ने नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। चेयरमैन ने कहा कि स्वच्छता न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है बल्कि यह हमारे शहर की पहचान और गौरव का भी प्रतीक है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने यह भी संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में स्वच्छता अभियान को और अधिक गति प्रदान की जाएगी और हर नागरिक को इसमें सक्रिय भागीदार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक रामचंद कंबोज, पूर्व जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज, अमीरचंद मेहता, नगर पालिका सचिव विक्रम जीत सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed