फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Made farmers aware about modern technology and natural farming

Sirsa News: आधुनिक तकनीक व प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Made farmers aware about modern technology and natural farming
 प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए लगाई गई स्टॉल। सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। फल उत्कृष्टता केंद्र मांगेआना में फल एक्सपो के पहले दिन किसानों को आधुनिक तकनीक द्वारा उत्पादन व बीमारियों की रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया। रेवाड़ी के प्रगतिशील किसान यशपाल खोला ने प्राकृतिक खेती के बारे में अपने अनुभव सांझा किए।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने नैनो यूरिया तरल, नैनो डीएपी तरल व अन्य उर्वरक खाद का प्रयोग के बारे में बताया। मेले में जिला सिरसा, फतेहाबाद व हिसार के किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर एफपीओ, मशीनरी बागवानी, कृषि एवं नर्सरियों से संबंधित विभिन्न उत्पादों की 35 स्टाल लगाई गई। इस प्रदर्शनी में लगभग एक हजार किसानों, महिलाओं उद्यमियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उप-निदेशक डॉ. सत्यवीर शर्मा ने बताया कि फल एक्सपो में विभाग द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही केंद्र पर अपनाई जा रही नींबूवर्गीय, अनार, अमरूद, खजूर, जैतून, आडू, नाशपति की आधुनिक उत्पादन तकनीक, विभिन्न फसलों में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की तकनीक, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के साथ-साथ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने की तकनीक के बारे में किसानों को जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्रीय विज्ञान केंद्र सिरसा से आए डॉ. विनीता, डाॅ. एसपी सिंह, इफको क्षेत्र अधिकारी डबवाली डॉ. सचिन शर्मा ने किसानों से अपनी अनुभव साझा किए और कृषि की नई-नई तकनीकों की जानकारी दी। इस दौरान बागवानी फसलों पर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed