{"_id":"652d6ccc777e18236805d726","slug":"lottery-was-being-conducted-through-illegal-route-police-seized-all-the-prizes-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-8266-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अवैध रूट से निकाली जा रही थी लॉटरी, पुलिस ने कब्जे में लिए सभी इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अवैध रूट से निकाली जा रही थी लॉटरी, पुलिस ने कब्जे में लिए सभी इनाम
Mon, 16 Oct 2023 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
कालांवाली।
कालांवाली के गांव चकेरिया में अवैध रूप से लाॅटरी निकालने की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को काबू किया। साथ ही उनकी तरफ से निकालने जाने वाले इनाम को कब्जे में लिया है। पुलिस की ओर से दो ट्रैक्टर, दो बुलेट सहित अन्य सामान कब्जे में लिया गया है।
जानकारी अनुसार कालांवाली के गांव चकेरिया में अवैध रूप से लोगों को लॉटरी की टिकट बांटकर उनकी इनाम निकाले जाने थे। मामले की सूचना मिलने के बाद कालांवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लॉटरी की टिकट बेचने वाले और इनाम निकालने वालों से अनुमति संबंधित दस्तावेजों की मांग की, लेकिन इस मौके पर कोई भी व्यक्ति अनुमति संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यहां पर लॉटरी के निकाले जाने वाले ट्रैक्टर, बुलेट सहित अन्य सामान को कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पहले भी कई मामले आ चुके हैं सामने, पुलिस कर रही सख्ती
बता दें कि कालांवाली क्षेत्र में पहले भी बिना अनुमति के लाॅटरी के टिकट बेचने के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके निकाले जाने वाले इनामों को भी कब्जे में लिया है। जिले में अब तक करीब चार इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें लोगों को बहला कर उन्हें 300 से 500 तक की अलग-अलग लॉटरी की टिकट बांटी जाती है और इसके इनाम निकालते जाते हैं।