{"_id":"602d5b9d8ebc3ee9372c832d","slug":"lock-on-the-gate-of-the-technical-institute-for-the-demand-of-online-examination-sirsa-news-rtk5958898194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग को लेकर तकनीकी संस्थान के गेट पर लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग को लेकर तकनीकी संस्थान के गेट पर लगाया ताला
विज्ञापन
ऑफलाइन परीक्षा का विरोध करते तकनीकी शिक्षण संस्थान के छात्र।
- फोटो : Sirsa
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग को लेकर बुधवार को तकनीकी संस्थान के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने तकनीकी शिक्षा बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की और तीन घंटे तक गेट बंद रखा। शिक्षकों ने उनकी मांग मुख्यालय भेजने का आश्वासन दिया। तक कहीं जाकर छात्र शांत हुए।
उल्लेखनीय है कि रानियां रोड स्थित राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में 19 फरवरी से द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा होनी है। ऑफलाइन प्रक्रिया से परीक्षा कराने की जानकारी मिलने से छात्र बिफर उठे। आक्रोशित छात्रों ने संस्थान के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। संस्थान के मुख्य द्वार को बंद किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और संस्थान के अधिकारियों से बातचीत की। पुलिस की मौजूदगी में संस्थान के शिक्षक छात्रों को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन छात्र ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रक्रिया से परीक्षा कराने की मांग पर अड़े रहे। शिक्षकों ने छात्रों का मांगपत्र मुख्यालय भेज दिया। इस बीच करीब तीन घंटे तक छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा।
छात्र बोले- ऑनलाइन कक्षाओं के बाद भी पाठ्यक्रम अधूरा
संस्थान के छात्र सुमित कुमार, विशाल कंबोज, सौरव ठाकुर, मोहित, रोहित और अजय ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं लगाई गईं थीं। इस दौरान पाठ्यक्रम भी पूरा नहीं हो सका। इसके विपरीत परीक्षा में पूरे पाठ्यक्रम को शामिल किया जा रहा है। लॉकडाउन और ऑनलाइन कक्षाएं लगने के दौरान तैयारी न होने के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दूसरे राज्यों से आए छात्रों को होगी परेशानी
तकनीकी संस्थान में दूसरे राज्यों के छात्रों ने भी दाखिला लिया है। लॉकडाउन के कारण सभी छात्र अपने घर से ही तैयारी कर रहे हैं। ऑफलाइन परीक्षा होने से उन छात्रों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं परीक्षा कार्यक्रम में एक पेपर के बाद दूसरे पेपर के बीच समय का अंतर भी नहीं रखा गया है।