फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Loan of one lakh will be available for self-employment under Mahila Samriddhi Yojana.

Sirsa News: महिला समृद्धि योजना के तहत स्वरोजगार के लिए मिलेगा एक लाख का ऋण

Fri, 27 Oct 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 27 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Loan of one lakh will be available for self-employment under Mahila Samriddhi Yojana.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को महिला समृद्धि योजना व सूक्ष्म ऋण योजना के तहत महिला और पुरुष दोनों को स्वरोजगार के लिए एक लाख रुपये का ऋण दिया जाता है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2023 है।
इस संबंध में हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के जिला प्रबंधक जगरूप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लोन लेने के लिए आवेदनकर्त्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह बेरोजगार होना चाहिए तथा प्रार्थी अनुसूचित जाति से संबंध रखता हो। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बीपीएल परिवारों को 10 हजार रुपये की सब्सिडी भी दी जाएगी। सब्सिडी का लाभ केवल बीपीएल पात्र व्यक्तियों को ही दिया जाएगा तथा इससे अधिक वार्षिक आय वाले प्रार्थियों को अनुदान राशि नहीं प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक राशन कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, परिवार पहचान पत्र, पैन कार्ड, वोटर कार्ड व पासपोर्ट साइज 2 फोटो लेकर हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, कार्यालय डीसी कॉलोनी, मकान नंबर एक सिरसा पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय के दूरभाष नंबर 01666-244974 पर भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रार्थी स्वयं या सरल केंद्र के माध्यम एचएसएफडीसी डॉटओआरजी डॉट इन साइट पर एनएसएफडीसी असिस्टेंट स्कीम पर क्लिक करके भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed