फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lives are being saved by the passion of Raktaveer family, the organization has so far provided 3000 units of blood.

Sirsa News: रक्तवीर परिवार के जज्बे से बच रहीं जिंदगियां, संगठन अब तक 3000 यूनिट रक्त मुहैया करवा चुका

Fri, 14 Jun 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 14 Jun 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Lives are being saved by the passion of Raktaveer family, the organization has so far provided 3000 units of blood.
दिल्ली पुलिस का जवान अमित जो 114 बार रक्तदान कर चुके हैं।
चरखी दादरी। युवा अगर अपनी शक्ति को सही दिशा में लगाए तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। जिले के युवाओं ने रक्तवीर परिवार बनाकर इसकी बानगी पेश की है। पांच साल पहले पांच सदस्यों के साथ शुरू किए गए रक्तवीर परिवार से आज 1000 सदस्य जुड़े चुके हैं।
विज्ञापन

अब तक रक्तवीर परिवार के सदस्य जरूरतमंदों के लिए 3000 यूनिट रक्त दान भी कर चुके हैं। इस प्रयास के चलते अंबाला में 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस पर होने वाले रेडक्रॉस के कार्यक्रम में राज्यपाल संगठन को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

रक्तवीर परिवार के संयोजक राजेश सोनी ने बताया कि 26 जुलाई 2019 को रक्तवीर परिवार का गठन किया गया था। इसका मकसद जरूरतमंद तक समय पर रक्त पहुंचाकर मदद करना था। शुरुआत में संगठन से उनके अलावा संजय चाहर, सुमित भागवी, रविंद्र बंसल और शुभम शर्मा जुड़े थे। अब रक्तवीर परिवार के सदस्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली-गुरुग्राम एनसीआर क्षेत्र समेत जम्मू-कश्मीर में भी हैं। संगठन के कई सदस्य ऐसे हैं जो नौकरी या दुकानदारी करते हैं। इतना ही नहीं संगठन ने एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया हुआ है जिसमें अब तक 400 सक्रिय रक्तदाता जुड़े चुके हैं। इसके अलावा करीब 600 और लोग इस परिवार के सदस्य बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तवीर परिवार के पदाधिकारियों का कहना है कि जब भी ब्लड बैंक या किसी मरीज के परिजन की तरफ से रक्त की जरूरत बताई जाती है तो तत्काल संबंधित ब्लड ग्रुप के युवा को रक्तदान करने के लिए भेजा जाता है। अब तक संगठन नेपाल के करीब 40 से अधिक लोगों की रक्तदान के जरिये जान बचा चुका है। पदाधिकारियों का दावा है कि संगठन का ये प्रयास निरंतर जारी रहेगा। अपने स्तर पर संगठन अब तक 44 रक्तदान शिविर भी लगा चुका है।



- ये हैं असली जिंदगी के हीरो, जज्बा काबिले-ए- तारिफ
1- दिल्ली पुलिस के जवान अमित कर चुके 114 बार रक्तदान
लोहरवाड़ा निवासी अमित कुमार दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। इनकी तैनाती संसद भवन में है। अमित रक्तवीर परिवार के सदस्य भी हैं। अमित अब तक 114 बार संकटग्रस्त मरीजों के लिए रक्तदान कर चुके हैं। अमित हर तीन माह बाद रक्तदान करते हैं। अमित अब तक नेपाल के अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए मरीजों के लिए रक्तदान कर चुके हैं।



34 बार रक्तदान के साथ कई युवाओं को प्रेरित कर चुके राजेश
दादरी शहर के गांधी नगर निवासी राजेश सोनी रक्तवीर परिवार के संयोजक हैं। वे अब तक 34 बार रक्तदान कर चुके हैं। राजेश सोनी ने बताया कि रक्तदान की प्रेरणा उन्हें सामाजिक कार्यकर्ता रिंपी फौगाट से मिली। इसके बाद ही उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर रक्तवीर परिवार का गठन करने की सोची जो जरूरतमंदों की रक्तदान के जरिये मदद कर सके।



दुकान संभालने के साथ रक्तदान कर सामाजिक दायित्व निभा रहे अशोक
काठमंडी निवासी अशोक कुमार भी रक्तवीर परिवार के सदस्य हैं। वो पेशे से दुकानदार हैं। अशोक अब तक 34 बार जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर चुके हैं। जब भी उनके पास रक्त की जरूरत होने की सूचना पहुंचती है तो वो तत्काल संबंधित जगह रक्तदान करने पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed