{"_id":"6aad92b64aa5b710a9053d6f","slug":"literacy-exam-on-20-sirsa-news-c-128-1-sir1004-165206-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 20 सितंबर को होगी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 20 सितंबर को होगी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा
Sat, 19 Sep 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। शिक्षा मंत्रालय के उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 20 सितंबर को खंड के राजकीय विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा आयोजित होगी। खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार और नोडल अधिकारी डॉ. संदीप सिहाग तैयारियों का जायजा ले रहे।
डॉ. सिहाग ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य औपचारिक शिक्षा से वंचित नागरिकों को बुनियादी शिक्षा और साक्षरता प्रमाण-पत्र से जोड़ना है। इच्छुक नागरिक नजदीकी राजकीय विद्यालय में पंजीकरण करवा सकते हैं। अध्यापकों को कार्यक्रम की जानकारी जरूरतमंदों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
निरक्षर नागरिकों, स्वयंसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अभियान में भाग लेने की अपील की गई है। बुनियादी साक्षरता व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने व आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती है। इस पहल से ऐलनाबाद खंड में साक्षरता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।