फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   lift will be established in ss jain sabha

Sirsa News: एसएस जैन सभा में लगेगी लिफ्ट, नींव रखी

Sun, 01 Nov 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 01 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
lift will be established in ss jain sabha
बुजुर्गों की सुविधा के लिए उठाया कदम, जैन संतों के सानिध्य में विधि-विधान से शुरू हुआ निर्माण कार्य
विज्ञापन


फोटो --- 8

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के रोड़ी बाजार स्थित एसएस जैन सभा में रविवार को लिफ्ट निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखा गया। समाजसेवी ललित जैन ने यह नींव रखी। यह कदम बुजुर्गों की सुविधा के लिए उठाया गया है।
जैन संतों के पावन सान्निध्य में पूरे विधि-विधान के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। ललित जैन ने लिफ्ट निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के पुजारी पवन वशिष्ठ ने जैन संत श्रुति महाराज, तारामणी महाराज और रजनी महाराज सहित पांच ठाणे के सानिध्य में कार्य शुरू करवाया। सभा के प्रधान मनोहरलाल जैन ने ललित जैन और संजय जैन का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रुति महाराज ने दान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दान करने से धन कम नहीं होता बल्कि उसका पुण्य कई गुना बढ़कर मिलता है।
लिफ्ट निर्माण का उद्देश्य
ललित जैन ने बताया कि उनकी माता को एक धार्मिक कार्यक्रम में ऊपरी भवन तक पहुंचने में परेशानी हुई थी। माता ने बुजुर्गों की सुविधा के लिए सभा में लिफ्ट लगवाने की इच्छा व्यक्त की थी। माता की इच्छा पूरी करने और संतों के आह्वान पर उन्होंने 20 लाख रुपये देने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर सचिव नितिन जैन, कोषाध्यक्ष मनीष जैन सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed