फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Life is too short, don't waste it by drinking: ADGP

जिंदगी बहुत छोटी, नशे में खराब न करें : एडीजीपी

Wed, 18 Oct 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 18 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Life is too short, don't waste it by drinking: ADGP
राजकीय नेशनल महाविद्यालय में मंडल पुलिस व प्रयास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जागरुकता कार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। सौ ग्राम जिंदगी, संभाल कर खर्चिये, रोने के लिए जिंदगी बहुत ही छोटी है। उक्त शायराना अंदाज में हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव ने बुधवार को राजकीय नेशनल महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। एडीजीपी ने कहा कि जिंदगी बहुत ही छोटी है, इसे नशे में खराब न करें। अपने जीवन के लक्ष्य को निर्धारित करके उसे प्राप्त करने में जी-जान से मेहनत करें।
कॉलेज में मंडल पुलिस व प्रयास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव ने कहा कि नशा न सिर्फ आपकी जिंदगी को बर्बाद कर करता बल्कि पूरा परिवार और मोहल्ला भी इसके दुष्प्रभाव से नहीं बच पाता। नशे के कारण कई परिवारों ने अपने चिराग को खोया है। प्रदेश में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बनाया गया है। जब वे इस ब्यूरो के इंचार्ज थे, तब उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्टेट एक्शन प्लान बनाया था। इसी दौरान उन्होंने प्रयास फाउंडेशन की नींव रखी, जिसके माध्यम से हजारों युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करने के साथ-साथ नशे में लिप्त युवाओं को काउंसलिंग व चिकित्सकीय मदद के द्वारा नशे से बाहर निकालने में मदद की जा रही है।
विज्ञापन


सिरसा, डबवाली व फतेहाबाद में नशे से सबसे प्रभावित जिलों में
एडीजीपी ने कहा कि सिरसा, डबवाली व फतेहाबाद जिला नशे के 290 पीड़ितों के साथ सबसे प्रभावित जिलों में शामिल हैं। इसलिए मंडल पुलिस द्वारा इन जिलों में विशेष नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि यदि उनके संज्ञान में कोई नशा करने वाला, बेचने वाला या इसकी सप्लाई करने वाला दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर 9050891508 व 8814091508 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। आपकी जागरूकता से किसी व्यक्ति की जिंदगी बच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्दे पर दिखने वाला व्यक्तित्व हकीकत में नारकीय जिंदगी का रास्ता

जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि फिल्मों व सोशल मीडिया पर दिखाए जाने वाला नशा किसी भी नजर से आकर्षक नहीं होता है। पर्दे पर धुएं के छल्ले उड़ाते हुए किरदार को देखकर कभी भी नशे की तरफ आकर्षित मत हों। पर्दे पर दिखने वाला आकर्षक व्यक्तित्व हकीकत में भयावह व नारकीय जिंदगी का रास्ता है।


नशा करना, इसे रखना व बेचना तीनों अपराध की श्रेणी में : एसपी
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। इसलिए युवा इससे दूर रहे। नशा करना, इसे रखना व बेचना तीनों अपराध की श्रेणी में आते हैं। नशा तस्करी में संलिप्त अपराधी को 20 साल तक की सजा व दो लाख रुपये का जुर्माना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवा साइबर अपराधों के बारे में भी जागरूक रहें। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अश्लील पोस्ट या कमेंट न करें, क्योंकि यह अपराध है। ऐसा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ साइबर पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1903 पर शिकायत दर्ज करवाएं।


नशा मुक्ति अभियान से जुड़े विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कॉलेज के विद्यार्थियों ने कर्ण लड्डा के निर्देशन में एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। एडीजीपी ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने मौके पर नशा मुक्ति अभियान से जुड़े सिरसा व डबवाली पुलिस की टीम व एनसीसी के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में भारत सिंह राठोर, नीतू बाला, मनीशा, संदीप, राजेश यादव, अंकुश, कपिल षर्मा, निखिल, आरजु व पलक शामिल थे। कॉलेज के प्रिंसिपल ने एडीजीपी श्रीकांत जाधव, उपायुक्त पार्थ गुप्ता व पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण को स्मृति चिह्न देकर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed