फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Life imprisonment to brother-in-law who killed sister-in-law with an axe.

Sirsa News: कुल्हाड़ी से भाभी की हत्या करने वाले देवर को उम्रकैद

Mon, 24 Jul 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 24 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to brother-in-law who killed sister-in-law with an axe.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कुल्हाड़ी से भाभी की हत्या करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत ने दोषी देवर नाजर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को 65 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

इस मामले में रोड़ी थाना पुलिस ने नवंबर 2018 में एफआईआर दर्ज की थी। मामले के अनुसार फाजिल्का पंजाब निवासी सर्वजीत कौर की शादी 17 साल पहले गांव सुरतिया निवासी जगतार सिंह के साथ हुई थी। सर्वजीत कौर दलित बिरादरी से थी। उसका देवर नाजर सिंह उसे पसंद नहीं करता था। नाजर सिंह उसके चरित्र पर संदेह करने लगा। 17 नवंबर 2018 को नाजर सिंह ने उसका अपहरण कर लिया और कुल्हाड़ी से हमला करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को सुनसान जगह में फेंक दिया। पुलिस ने मृतका सर्वजीत कौर की मां जसवंत कौर का बयान दर्ज करके नाजर सिंह के खिलाफ अपहरण, हत्या, एससी-एसटी के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को इस मामले का निपटारा करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह ने नाजर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed