{"_id":"6786a730fcb59179a700732c","slug":"library-and-auditorium-will-be-built-in-the-city-proposal-accepted-sirsa-news-c-128-1-svns1027-131539-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शहर में बनेेगा पुस्तकालय व ऑडिटोरियम, प्रस्ताव स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शहर में बनेेगा पुस्तकालय व ऑडिटोरियम, प्रस्ताव स्वीकृत
Tue, 14 Jan 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
ऑटो मार्केट का खाली मैदान, जहां पुस्तकालय व ऑडिटोरियम बनना प्रस्तावित। संवाद
सुनील बैनीवाल
सिरसा। दिव्य नगर योजना के तहत शहर में पुस्तकालय और ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। इसके लिए ऑटो मार्केट की पांच एकड़ भूमि पर नगर परिषद की ओर से पैमाइश करवाई गई है। अब कंसल्टेंसी फर्म के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सरकार की दिव्य नगर योजना का मकसद शहर में आकर्षक केंद्र स्थल बनाना है, जिससे संबंधित शहर को जाना जा सके और लोगों को भी बेहतर सुविधा मिल सके। ऐसे में नगर परिषद ने शहर में पुस्तकालय और ऑडिटोरियम बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को मुख्यालय से स्वीकृत मिल चुकी है। पुस्तकालय और ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए नगर परिषद ने ऑटो मार्केट के दशहरा मैदान के पास पांच एकड़ जमीन चिह्नित की है। इस जमीन की पैमाइश का कार्य भी किया गया है। इसी के अनुरूप नक्शा तैयार किया जाएगा।
सरकार के नियमानुसार इस तरह के महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए कंसल्टेंसी फर्म का चयन करना जरूरी है। इसलिए नगर परिषद ने कंसल्टेंसी फर्म के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परियोजना पूरी होने से युवाओं को पुस्तकालय की सुविधा मिल सकेगी और ऑडिटोरियम में धार्मिक, सांस्कृतिक समेत अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम करवाए जा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
:::::::::::::::::::::
ऑडिटोरियम में होगी 1,000 लोगों के बैठने की क्षमता
मौजूदा समय में शहर में बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कोई ऑडिटोरियम उपलब्ध नहीं है। इसके लिए अभी सीडीएलयू के ऑडिटोरियम और जन संवाद के लिए पंचायत भवन के सभागार का इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण नए ऑडिटोरियम का लाभ सरकारी और गैर सरकारी विभागों को भी मिलेगा। सामाजिक, धार्मिक संस्थाएं भी इसका प्रयोग कर सकेंगी।
आधुनिक पुस्तकालय में 200 युवाओं के बैठने की होगी व्यस्था
शहर में सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए अभी सरकारी तौर पर सिटी लाइब्रेरी है। इस पुस्तकालय में बड़ी संख्या में युवा पढ़ाई करने के लिए आते हैं। अब आधुनिक पुस्तकालय में करीब 200 युवाओं के बैठने की क्षमता होगी। इससे ऑटो मार्केट के आसपास बसी 10 से ज्यादा कॉलोनियों के युवाओं को पढ़ाई करने का उपयुक्त स्थान मिल सकेगा।
कोट्स
ऑटो मार्केट की पांच एकड़ जमीन पर ऑडिटोरियम और पुस्तकालय बनाने की परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। यह शहर के लिए बड़ी सौगात है। इससे युवाओं के साथ ही शहरवासियों को भी फायदा मिलेगा। अधिकारियों को इस परियोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। - सुरेंद्र बैनीवाल, जिला नगर आयुक्त, सिरसा।