फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Less petrol was being put in vehicles, villager created ruckus and complained then petrol pump was sealed till investigation

Sirsa News: वाहनों में कम डाला जा रहा था पेट्रोल, ग्रामीण ने हंगामा कर दी शिकायत तो जांच होने तक सील किया पेट्रोल पंप

Sat, 07 Oct 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 07 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Less petrol was being put in vehicles, villager created ruckus and complained then petrol pump was sealed till investigation
गोरीवाला। गांव गंगा के पास गोरीवाला - संगरिया रोड पर स्थित एडहॉक झोरड़ फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार को नाप में अनियमितताएं पाई गई। उपभोक्ताओं ने कम पेट्रोल दिए जाने पर हंगामा कर दिया और मामले की शिकायत फूड एंड सप्लाई विभाग को दी। विभाग के अधिकारियों की ओर से की गई प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई है। इसके चलते अब कमेटी की ओर से मामले की पूरी जांच की जाएगी। जांच पूरी होने तक विभाग ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अरविंद नामक व्यक्ति पेट्रोल पंप पर टाटा एस में डीजल डलवाने के लिए आया। यहां से उसने 200 रुपये का पेट्रोल भी एक बोतल में डलवाया। जैसे ही पेट्रोल डालने के बाद नोज को बंद किया गया तो बोतल में 100 रुपये का ही तेल डाला। अरविंद ने कम पेट्रोल होने की आशंका जताते हुए पेट्रोल पंप के कारिंदे राजू से पैमाना लाकर तेल को नापने की बात कही। जिस पर कारिंदे ने 5 लीटर का पैमाना होने की बात कही। चालक ने जब रोष प्रकट करना शुरू किया तो कारिंदे ने कहा कि वह मशीन से पांच लीटर तेल नापने के लिए निकाल लेगा और वह तेल उन्हें लेना पड़ेगा। जिस पर अरविंद ने सहमति जता दी।
विज्ञापन

कारिंदे ने पांच लीटर तेल पैमाने में मशीन से डालना शुरू कर दिया। लेकिन पैमाने में केवल पौने चार लीटर तेल ही डला और मीटर ने पांच लीटर दिखा दिया। अरविंद ने ग्रामीणों को भी मौके पर बुला लिया। आक्रोश जता रहे ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप पर लिखे टोल फ्री नंबर पर कॉल कर दी। जिसके कुछ समय बाद ही 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तभी कारिंदे ने पुलिस को कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। कुछ समय बाद पेट्रोल पंप मालिक बबलदीप सिंह और उसका साथी लखविंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने पेट्रोल पंप लीज पर लिए जाने की जानकारी दी। पुलिस ने इस संबंध में पेट्रोल पंप शाखा के मुख्यालय में बातचीत की तो पेट्रोल पंप उक्त दोनों व्यक्ति के नाम पर दर्ज मिला। ऐसे में पुलिस ने उक्त ग्रामीणों की शिकायत दर्ज कर फूड सप्लाई अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर मशीन से रीडिंग ली तो कम मात्र में पेट्रोल डालने की जानकारी मिली। ऐसे में अब विभाग ने कमेटी गठित कर मामले की जांच किए जाने का निर्णय लिया है और जांच पूरी होने तक पेट्रोल पंप को सील कर दिया है।


पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल डालने को लेकर शिकायत मिली थी। जिसके बाद रीडिंग ली गई है। अब मामले की जांच कमेटी की ओर से की जाएगी। जांच होने तक पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है। सोमवार को टीम की ओर से जांच की जाएगी।
धर्मपाल, इंस्पेक्टर, फूड एंड सप्लाई विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed