फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lawyer's anger erupted on the client, who has been circling for bail for four months, attacked

Sirsa News: जमानत के लिए चार माह से चक्कर काट रहे क्लाइंट पर फूटा वकील का गुस्सा, किया हमला

Sat, 08 Apr 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 08 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Lawyer's anger erupted on the client, who has been circling for bail for four months, attacked
पुलिस ने घायल का बयान दर्ज करके आरोपी वकीलों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। वकील को जमानत के लिए फीस देने के बाद भी 4 महीने से चक्कर काट रहे क्लाइंट पर वकील व उसके साथियों ने हमला कर दिया। घायल की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने वकील और उसके साथी वकीलों के खिलाफ विभिन्न एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।



पुलिस को दी शिकायत में गांव गिलाखेड़ा निवासी महेंद्र सिंह वाल्मीकि ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बहन रोशनी देवी के साथ भांजे अजय कुमार के केस की पैरवी के लिए वकील के पास सिरसा कोर्ट में आया था। महेंद्र का कहना है कि उसने वकील को जनवरी 2023 में 16 हजार फीस के तौर पर दिए थे। चार महीने हो गए चक्कर काटते,उसने वकील से पूछा कि उनके आरोपी लड़के की जमानत कब करवाओगे, वकील बोला और फीस लेकर आओ। इसके बाद तीन अप्रैल को हमने पांच हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी वकील ने फीस के रूप में और रुपये मांगे। उसने वकील से कहा कि तुमने 5 हजार मांगे थे, वो दे दिए।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद वकील गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। उसने अपने वकील बेटे को बुला लिया और जातिसूचक गालियां देने लगा। इसके बाद 3-4 वकील और आ गए और भाई-बहन को पीटने लगे। शिकायतकर्ता महेंद्र का आरोप है कि वकील ने जबरन उसकी जेब से 4170 रुपये भी निकाल लिए। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जहां पर घटनाक्रम हुआ, वहां की सीसीटीवी फुटेज देखी जाएगी। इस मामले की जांच डीएसपी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वकील के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। एससी, एसटी एक्ट लगाया गया है। मामले की जांच डीएसपी करेंगे। - अवतार सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed