फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Law and order has completely broken down across the state: Abhay Chautala

प्रदेशभर में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : अभय चौटाला

Tue, 16 Jul 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 16 Jul 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Law and order has completely broken down across the state: Abhay Chautala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अराजक तत्वों का राज है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। व्यापारी व आमजन खौफ के साए में जीने को विवश है। वह सोमवार को डबवाली रोड स्थित अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं भी सुनी और उनके समाधान के लिए फोन के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों से कहा। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार को कानून व्यवस्था पर पूरा नियंत्रण करना चाहिए, ताकि आमजन स्वतंत्र रूप से अपना कामकाज कर सके। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, कार्यकारी प्रधान धर्मवीर नैन, शहरी जिलाध्यक्ष गंगाराम बजाज, विनोद बेनीवाल, प्रवक्ता महावीर शर्मा, रामकुमार नैन, महेंद्र बाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed