फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Late night three youths snatched mobile from a person with the force of arms

Sirsa News: देर रात तीन युवकों ने हथियारों के बल पर व्यक्ति से छीना मोबाइल

Wed, 22 May 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 22 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Late night three youths snatched mobile from a person with the force of arms
सिरसा। शहर के हुडा चौक पर देर रात तीन युवक तेजधार हथियार दिखाकर व्यक्ति से मोबाइल छीनकर भाग गए। मामले की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता हुडा सेक्टर-20 पार्ट तीन के रहने वाले राधेश्याम ने बताया कि 19 मई की रात को करीब 11 बजे वह अपने बेटे को दिल्ली जाने वाली बस में चढ़ाने के लिए हिसार रोड हुडा चौक पर आया था। थोड़ी ही देर में बस आ गई और बेटा उसमें चढ़ गया। बस के रवाना होने के बाद तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और उनमें से एक लड़के ने बाइक से उतर कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपी युवक को पकड़कर उसने अपना मोबाइल वापस ले लिया। इतने में बाइक पर सवार दूसरा लड़का तेजधार हथियार लेकर उसे मारने के लिए आया। डर के मारे उसने उस लड़के को छोड़ दिया। ऐसे में उन लड़कों ने उसका मोबाइल दोबारा से छीन लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बयानों के आधार पर अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed