फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Last date to fill admission and examination form in IGNOU today

Sirsa News: इग्नू में दाखिला व परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

Mon, 14 Oct 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 14 Oct 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Last date to fill admission and examination form in IGNOU today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। इग्नू में जुलाई 2024 सत्र की दाखिला प्रक्रिया पूर्ण होने जा रही है। बीए , बीकॉम व डीईसीई (एनटीटी ) में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा के लिए इग्नू विश्वविद्यालय ने अपना पोर्टल खोल दिया है।


इग्नू ने सभी पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले आवदेनकर्ता से आवेदन मांगे हैं। इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों की सूची एवं जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इग्नू स्टडी सेंटर 1085 राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा के असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर डाॅ. सतपाल बेनीवाल व असिस्टेंट ललित कुमार ने बताया कि जो विद्यार्थी आगे पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, वह इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करके दाखिला ले सकते हैं। अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों की फीस पूरी तरह से माफ है। जिनकी सालाना वार्षिक आय ढाई लाख रुपये तक है। इग्नू स्टडी सेंटर 1085 राजकीय महिला महाविद्यालय में डीईसीई, बीएएम और बी कॉम के कोर्स संचालित है । एडमिशन के लिए विद्यार्थी के पास दसवीं बारहवीं पास की मार्कशीट पासपोर्ट साइज फोटो आधार कार्ड कमा आई प्रमाण पत्र और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी और ईमेल और मोबाइल नंबर होना चाहिए। डॉ. सतपाल बैनीवाल व असिस्टेंट ललित कुमार ने बताया कि दिसंबर 2024 में होने वाली परीक्षा के लिए फॉर्म (रेगुलर,री अपीअर ) भरने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर शाम 6.00 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed