फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Land marking of National Highway buried in the fields started, Forest Department will plant 33 thousand saplings

Sirsa News: खेतों में दबी नेशनल हाईवे की जमीन की निशानदेही शुरू, वन विभाग लगाएगा 33 हजार पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Land marking of National Highway buried in the fields started, Forest Department will plant 33 thousand saplings
नेशनल हाईवे के साथ किसानों की ओर से  कब्जा की गई जमीन की पैमाईश करते वन विभाग व एनएचएआई के अ​धि
सिरसा। नेशनल हाईवे की जमीन को खेतों में मिलाकर काश्त करने वाले किसानों से अब एनएचएआई और वन विभाग जमीन छुड़वाकर उस पर पौधे लगाएगा। विभाग की ओर से हाईवे के साथ 33 हजार पौधे लगाए जाने हैं। जिसके लिए विभाग ने खेतों में दबी जमीन की निशानदेही भी करवाने और पौधे लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ताकि दोबारा से किसान जमीन पर कब्जा न कर सके।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर स्थित डिंग रोड से लेकर डबवाली तक करीब 70 किलोमीटर लंबाई में रोड के दोनों तरफ किसानों ने हाईवे की जमीन को खेत में मिलाया हुआ है। यहां पर लंबे समय से किसान खेती कर रहे हैं। जिसके चलते अब एनएचएआई ने वन विभाग के साथ मिलकर वहां पर पौधे लगाने को लेकर प्रक्रिया शुरू की है। नेशनल हाईवे और वन विभाग की टीमों ने मिलकर हाईवे के साथ किसानों की ओर से कब्जा की गई जमीन की पैमाइश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे की ओर से पूरा खर्च उठाया जा रहा है और वन विभाग यहां पर पौधे रोपित कर रहा है। पैमाइश करने के साथ ही यहां पर मशीन से गड्ढों को खोदकर पौधे रोपित किए जा रहे हैं। ताकि किसान दोबारा से हाईवे की जमीन पर कब्जा न कर सके। वहीं पैमाइश के दौरान संबंधित क्षेत्र की पुलिस टीमें भी मौके पर उपस्थित रहती है। ताकि कोई भी किसान उनके साथ अभद्र व्यवहार न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन






पांच वर्ष तक वन विभाग करेगा पौधों की देखभाल

नेशनल हाईवे के साथ पौधे लगाने के बाद वन विभाग की ओर से ही इनकी पांच वर्ष तक देखभाल की जाएगी। पौधों को पानी देने व बीमारी से बचाने की पूरी जिम्मेदारी वन विभाग की रहेगी। अगर कोई भी किसान पौधाें को जलाने या उन्हें काटने का प्रयास करता है तो विभाग की ओर से ही उन पर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।




नेशनल हाईवे चौड़ा करने पर करीब 13 हजार पेड़ों की हुई थी कटाई

डिंग रोड से डबवाली तक नेशनल हाईवे को चौड़ा करने के लिए यहां पर एक तरफ के करीब 13 हजार पेड़ों पर आरी चली थी। जिसकी कटाई के बाद रोड को चौड़ा किया गया था। हालांकि इसके बाद वन विभाग की ओर से भी लगातार पौधे रोपित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अब वन विभाग 33 हजार पौधे लगाएगा। जिससे पर्यावरण स्वच्छ होने के साथ रोड पर हरियाली भी बढ़ेगी।










नेशनल हाईवे के साथ किसानों की ओर से कब्जा की गई जमीन पर एनएचएआई के साथ मिलकर पौधे रोपित किए जाएंगे। डिंग रोड से लेकर डबवाली तक 33 हजार पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा है। हाईवे के साथ किसानों की ओर से कब्जा की गई जमीन की पैमाइश करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और पौधे रोपित किए जा रहे हैं।

नवन किशोर, जिला वन अधिकारी , सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed