Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   lack of tyres in rodaways

Sirsa News: टायरों की कमी से रोडवेज के पहिए थमे, तीन रूट हुए मिस

Thu, 19 Nov 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 19 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
lack of tyres in rodaways
- दो दिल्ली और एक चरखी दादरी का चक्कर रद्द होने से यात्रियों को करना पड़ा घंटों इंतजार
विज्ञापन


- टायर न आए तो आने वाले दिनों में और ज्यादा रूट मिस होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रोडवेज डिपो में टायरों की कमी से बसों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जर्जर टायरों के कारण करीब 15 बसें यार्ड में खड़ी करनी पड़ी हैं। इससे बसों की समय-सारणी पर असर पड़ रहा है। यात्रियों को परेशानी हो रही है।
बुधवार और वीरवार को सिरसा डिपो से दिल्ली के दो मार्ग रद रहे। चरखी दादरी का एक चक्कर भी नहीं लग सका। यात्रियों को बस स्टैंड पर घंटों अगली बस का इंतजार करना पड़ा। यदि अगले एक-दो दिन में नए टायरों की आपूर्ति नहीं हुई तो और बसें भी संचालन से बाहर हो सकती हैं।
विज्ञापन

इससे ग्रामीण क्षेत्रों के साथ लंबे मार्गों पर भी बसों के फेरे प्रभावित होने की आशंका है। दिल्ली के सुबह 7:20 बजे और दोपहर 12:08 बजे के मार्ग रद हुए। इसका सबसे अधिक असर दिल्ली-हिसार मार्ग पर दिखा। इस मार्ग पर पहले से ही बसों के फेरे बढ़ाने की मांग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की भीड़ और खतरा
निर्धारित बसों के मार्ग रद होने से अन्य बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। जो बसें अभी चल रही हैं, उनके टायरों की स्थिति भी अच्छी नहीं है। क्षमता से अधिक सवारियां चढ़ने के कारण सफर के दौरान हादसे का खतरा भी बढ़ रहा है।

वर्जन
अभी कुछ बसें टायरों की कमी के वजह से यार्ड में खड़ी हो गई। ऐसे में सभी रूटों पर व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी दिल्ली के दो रूट व दादरी का एक रूट मिस हुआ है। ग्रामीण रूटों पर बसों के फेरे समय-सारणी के अनुसार लगाए जा रहे हैं। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए भी व्यवस्था बनाई जा रही है।
- नरेश कुमार, ड्यूटी निरीक्षक रोडवेज डिपो सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed